‘तहरा जईसन केहू नईखें…’, मांझी ने नीतीश की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- आप ही के मार्गदर्शन में चलेगा बिहार

Updated:
विज्ञापन
jitan ram manjhi on nitish kumar

जीतन राम मांझी की फाइल फोटो

Nitish Kumar: बिहार की सियासत में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बयानबाज़ी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “नए बिहार का सृजनकर्ता” बताया और कहा कि राज्य आगे भी उनके मार्गदर्शन में ही चलेगा.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उनकी जमकर तारीफ की है और भोजपुरी अंदाज में अपनी भावनाएं जाहिर की हैं.

मांझी बोले- आप ही के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा बिहार

नीतीश कुमार को ‘नए बिहार का सृजनकर्ता’ बताते हुए मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा- तहरा जईसन केहू नईखें, तू बे-जोड़ बाड़ा हो… आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी. मांझी इससे पहले भी कई बार नीतीश कुमार की तारीफ कर चुके हैं, हालांकि शराबबंदी जैसे मुद्दों पर वे समय-समय पर आलोचना भी करते रहे हैं.

जीतन राम मांझी का पोस्ट

20 साल बाद MLC पद से इस्तीफा, 8 लाइन में खत्म किया अध्याय

सोमवार को नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्य (MLC) पद से इस्तीफा दे दिया. करीब 20 वर्षों तक इस पद पर रहने के बाद उन्होंने महज 8 लाइनों में अपना त्यागपत्र सौंपकर एक लंबा राजनीतिक अध्याय समाप्त कर दिया. उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है.

संतोष सुमन भी हुए भावुक, बताया प्रेरणा का स्रोत

संतोष कुमार सुमन ने भी इस मौके पर भावुक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह क्षण उनके लिए बेहद भावनात्मक है. उन्होंने लिखा- मुझे उनके साथ सदन में रहने और मंत्रिमंडल में मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य मिला. उनका सान्निध्य हम जैसे जनप्रतिनिधियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा. उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ पद का बदलाव है, लेकिन नीतीश कुमार का नेतृत्व और मार्गदर्शन हमेशा बना रहेगा.

मंत्री अशोक चौधरी की आंखें नम, बोले- सदन सूना लगेगा

नीतीश कुमार के इस्तीफे ने कई नेताओं को भावुक कर दिया. अशोक चौधरी तो इस दौरान भावुक होकर रो पड़े. उन्होंने कहा- नीतीश कुमार के बिना सदन अच्छा नहीं लगेगा. उनमें एक आदर्श नेता, प्रशासक और मार्गदर्शक के सभी गुण हैं.

Also Read: नीतीश के इस्तीफे पर पप्पू यादव का हमला, बोले- CM बदला तो BJP-JDU दोनों की होगी दुर्गति

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन