सरकारी स्कूलों की साल में दो बार जारी की जायेगी रैंकिंग

Updated at : 19 Sep 2024 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों की साल में दो बार जारी की जायेगी रैंकिंग

हर साल नवंबर और मार्च में करायी जायेगी रैंकिंगविद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति होगा मानक

विज्ञापन

-शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को दिया निर्देश हर साल नवंबर और मार्च में करायी जायेगी रैंकिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति होगा मानक संवाददाता,पटना राज्य के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और पढ़ाई का प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बनाने के लिए रैंकिंग करायी जायेगी. साल में दो बार क्रमश: नवंबर और मार्च में रैंकिंग कराने का निर्णय लिया गया है. रैकिंग से स्कूल की ग्रेड निर्धारित होगी. सबसे बेहतर स्कूल को फाइव स्टार ग्रेड मिलेगा. शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्राथमिक / मध्य / माध्यमिक / उच्च माध्यमिक की अलग-अलग रैंकिंग कराने का फैसला लिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने इस संदर्भ में मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिख कर जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं. स्कूलों की रैंकिंग में कुल सौ अंक होंगे. रैकिंग के अंक को पांच कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें शिक्षण और अधिगम के सर्वाधिक 60 अंक होंगे. साफ सफाई और स्वच्छता के15, संसाधन उपयोग के 12 ,सह शैक्षिक गतिविधियों के 10 और तीन अंक शिकायत निवारण के भी रखे गये हैं. इस रैंकिंग की प्रविष्टि सभी शिक्षकों के वार्षिक मूल्यांकन प्रतिवेदन में बाध्यकारी रूप से की जायेगी. कुल सौ नंबर के अंक में अर्ध वार्षिक और वार्षिक परीक्षा के सर्वाधिक 20 अंक होंगे. 10 अंक मासिक परीक्षा के होंगे. इस तरह रैंकिंग निर्धारित करने में परीक्षाओंं के औसत अंकों की बड़ी भूमिका होगी. विद्यार्थी और शिक्षकों की उपस्थिति के अंक तय किये गये हैं. पिछले तीन माह की विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की औसत उपस्थिति के 10-10 अंक होंगे. होमवर्क के पांच, मिशन दक्ष के तीन और शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के दो अंक रखेेेे गये हैं. अच्छी तरह से तैयार जैसे कटे नाखून,संवरे बाल एवं साफ -स्वच्छ पोशाक युक्त विद्यार्थी के पांच अंक होंगे. कक्षा, रसोईघर, विद्यालय परिसर और शौचालय की साफ-सफाई के (प्रत्येक के 2.5 ) कुल दस अंक निर्धारित किये गये हैं. विद्यार्थियों के लिए बेंच डेस्क , रनिंग वाटर/ओवर हेट , आइसीटी लैब, एसटीइएम लैब और पुस्तकालय के लिएस क्रमश:दो-दो अंक हैं. चेतना सत्र में भागीदारी ,योग व्यायाम ,संगीत नृत्य , स्वास्थ्य जांच,सांस्कृतिक कार्यक्रम और कमांड कंट्रोल सेंटर में मिली शिकायतों के निबटारे के लिए दो-दो अंक के साथ कुल 10 अंक निर्धारित हैं. —–ग्रेडिंग मैट्रिक्स — ग्रेड -स्कोर रेंज -स्टार रेटिंग ए प्लस – 85-100- फाइव स्टार ए- 75-84- फोेर स्टार बी- 50-74-थ्री स्टार सी- 25-49- टू स्टार डी- 0-24 – वन स्टार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन