Rahul Gandhi Bihar Visit: सीएम नीतीश के गढ़ में इस दिन गरजेंगे राहुल गांधी, पिछले पांच महीने में 5वां दौरा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 May 2025 1:08 PM
Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. ऐसे में राहुल गांधी एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में अति पिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे. चुनावी साल होने के कारण यह दौरा उनका बेहद खास माना जा रहा है.
Rahul Gandhi Bihar Visit: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष बड़े-बड़े शीर्ष नेताओं का जुटान बिहार में हो रहा है. पिछले दिनों दो दिनों के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे. इस दौरान बिहार की जनता को उन्होंने कई बड़ी सौगातें दी. तो वहीं, अब विपक्ष अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है. बड़ी खबर है कि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं. इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में उनका अति पिछड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें वह बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे.
इस दिन आ रहे राजगीर
बता दें कि, राहुल गांधी 6 जून को नालंदा के राजगीर में पहुंचेंगे. गौर करने वाली बात यह है कि, पिछले पांच महीने में राहुल गांधी का बिहार में यह पांचवां दौरा होगा. दरअसल, इसके पहले राहुल गांधी जनवरी, फरवरी, अप्रैल और चौथी बार मई महीने दरभंगा और पटना आए थे. वहीं, अब एक बार फिर जून महीने में वे बिहार आने वाले हैं. चुनावी साल होने के कारण राहुल गांधी का बिहार दौरा बेहद खास माना जा रहा है. ऐसे में 6 जून का इंतजार कांग्रेस की ओर से बड़े ही बेसब्री से किया जा रहा है. कई सारी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है.
OBC और EBC को साधेंगे राहुल गांधी!
वहीं, 6 जून को राजगीर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा जोरों पर है कि, इस दिन राहुल गांधी नालंदा में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे. कांग्रेस की ओर से इसे लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है. याद दिला दें कि, पहले यह कार्यक्रम 27 मई को होना था. लेकिन, किसी कारणवश कार्यक्रम को टाल दिया गया था. जिसके बाद अब 6 जून को कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कार्यक्रम बेहद ही खास माना जा रहा है. कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है.
इससे पहले दरभंगा आए थे राहुल गांधी
बता दें कि, इससे पहले राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में पहुंचे थे, जहां जमकर बवाल हुआ था. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर विवाद हुआ था. दरअसल, दरभंगा में आयोजन स्थल पर जाने की अनुमति राहुल गांधी को नहीं मिली थी. लेकिन, इसके बावजूद उन्होंने कार्यक्रम किया था. जिसके बाद उन पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. कुल मिलाकर देखा जाए तो, चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से हो रही है. राहुल गांधी लगातार बिहार पहुंचकर खुद ही जनसमर्थन जुटाने की कोशिश में जुटे हैं.
Also Read: Bihar News: बिहार में पुलों की होगी थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, IIT के छात्रों को मिला जिम्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










