बीजेपी जॉइन करने की अटकलों पर खेसारी लाल यादव ने कहा- राजनीति मेरे बस की नहीं… पवन सिंह-ज्योति मैटर पर क्या बोले?
खेसारी लाल यादव की फाइल फोटो
Khesari Lal Yadav: पटना एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने खुद को सिर्फ कलाकार बताया और पवन सिंह के पारिवारिक विवाद पर बोलने से भी इनकार किया.
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने एक बार फिर राजनीति से दूरी बनाने की बात दोहराई है. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह किसी पार्टी में नहीं जा रहे. उनका कहना है कि राजनीति उनके बस की बात नहीं है.
आपके शहर में
‘राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है…’
बीजेपी में जाने के सवाल पर खेसारी ने कहा, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं कलाकार हूं. मुझे कलाकार ही रहने दीजिए. उन्होंने कहा कि राजनीति में सच बोलकर काम नहीं चलता. हम सच बोलने वाले लोग हैं. इसलिए मुझे राजनीति में नहीं जाना है. मैं जहां हूं, खुश हूं. उन्होंने स्वीकार किया कि पहले चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन उन्हें महसूस हुआ कि वहां सच्चाई की जगह नहीं है. अब वह सिर्फ संगीत पर ध्यान देना चाहते हैं.
पवन सिंह के तलाक पर साधी चुप्पी
पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के विवाद पर खेसारी ने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है. पहले कुछ बोल गया था तो बहुत ट्रोल हुआ. अब कुछ नहीं कहूंगा. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी भी बेटी है. इसलिए ऐसे मामलों पर बोलना ठीक नहीं.
‘मेरा गाना चांद पर बज रहा…’
वैभव सूर्यवंशी के पवन सिंह के गाने पर डांस को लेकर उन्होंने कहा कि असली मुद्दा भोजपुरी से प्रेम है. उन्होंने क्रिकेटर ईशान किशन और एमएस धोनी का जिक्र किया. बोले कि खिलाड़ी भी भोजपुरी का गौरव बढ़ा रहे हैं. हंसते हुए खेसारी ने कहा कि उनका गाना धरती पर बज रहा है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है.
बंगाल चुनाव, तेज प्रताप और सरकार पर बयान
बंगाल चुनाव में प्रचार के सवाल पर खेसारी ने कहा कि अगर कोई बुलाएगा तो जरूर जाएंगे. चाहे वह बीजेपी हो, राजद हो या कोई और दल. तेज प्रताप यादव के ‘स्टार’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कोई भी हमेशा स्टार नहीं रहता. यह प्रकृति का नियम है. मीट बिक्री और शराबबंदी पर तंज कसते हुए कहा कि बाहर से बहुत कुछ बंद दिखता है, लेकिन अंदर सब चलता रहता है.
बेटियों की सुरक्षा पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार की जिम्मेदारी है. हर घर में एक बेटी होनी चाहिए, तभी दर्द समझ आएगा.
Also Read: बिहार के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, जानें पूरी प्रक्रिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए