पीयू : वित्त पदाधिकारी बने अजय कुमार, कुलपति ने दी बधाई

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : वित्त पदाधिकारी बने अजय कुमार, कुलपति ने दी बधाई

पटना विश्वविद्यालय की ओर से नया वित्त पदाधिकारी अजय कुमार को बनाया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से नया वित्त पदाधिकारी अजय कुमार को बनाया गया है. अजय कुमार ने बुधवार को वित्त पदाधिकारी के रूप में पद ग्रहण किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो नमिता सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी.

मौके पर डीन प्रो डाॅ योगेंद्र कुमार वर्मा और कुलानुशासक प्रो मनोज कुमार सिन्हा मौजूद रहे. पटना विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डाॅ वीरेंद्र पासवान ने बताया कि अजय कुमार ने बिहार वित्त सेवा संवर्ग के अपर आयुक्त राज्यकर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वित्त पदाधिकारी के रूप में पद संभाला है. इस अवसर पर पटना विवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार व महासचिव फरमान अब्बास भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन