सीबीएसइ : फिजिकल एजुकेशन की हुई परीक्षा, विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ की ओर से बुधवार को दूसरे दिन 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

संवादादाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से बुधवार को दूसरे दिन 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की गयी. शहर के डीएवी बीएसइबी कॉलोनी से परीक्षा देकर लौटते हुए विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखी. विद्यार्थियों ने बताया कि सवालों का स्तर मध्यम स्तर का था. सैद्धांतिक परीक्षा में कुल 70 अंकों के लिए सवाल पूछे गये. विद्यार्थियों ने बताया कि प्रत्येक खंड में वैकल्पिक उत्तर देने का विकल्प दिया गया था. इसके बाद सीबीएसइ 10वीं के विद्यार्थियों की 21 फरवरी को इंग्लिश विषय और 12वीं के विद्यार्थियों की 20 फरवरी को फिजिक्स विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी. वहीं आइसीएसइ बोर्ड के 10वीं के विद्यार्थियों की 21 फरवरी को आर्ट की परीक्षा और 12वीं के विद्यार्थियों की 20 फरवरी को एकाउंट्स विषय की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन