Purnia Airport: 15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, टिकट बुकिंग पर क्या बोले सम्राट चौधरी?
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Aug 2025 11:54 AM
पूर्णिया एयरपोर्ट
Purnia Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. जल्द ही हवाई सेवा के लिए यहां से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. यह जानकारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि पीएम द्वारा उद्घाटन के बाद कई जगहों के लिए फ्लाइट शुरू होगी.
Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पहले आज यानी 30 अगस्त तक एयरपोर्ट के सभी काम पूरा करने को लेकर समय सीमा तय की गई थी. लेकिन, अब तक अंतरिम टर्मिनल का काम पूरा नहीं होने के कारण डेडलाइन को बढ़ा दिया गया.
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी. सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल बिल्डिंग में शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों के कामकाज पर नाराजगी जताई गई.
15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन
सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. जल्द ही हवाई सेवा के लिए यहां से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी. पीएम द्वारा उद्घाटन के बाद कई जगहों के लिए फ्लाइट शुरू होगी. इसके साथ ही बैठक के दौरान सभी विभागों को आपसी समन्वय से जल्द ही बाकी के बचे काम को भी पूरा करने का आदेश दिया गया.
काम में कोताही बर्दाश्त नहीं
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान प्रारंभ करने के लिए विमान संचालन कंपनी से अग्रीमेंट करने और चिह्नित जगहों का हैंडओवर की प्रक्रिया जल्द पूरा करने के लिए भी कहा गया. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान से पूर्णिया वासियों के सपनों को पूरा करने में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.
ललन सिंह बोले- वर्क प्लान बनाकर काम किया जाए
इस दौरान इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि सभी कार्य फूल प्रूफ होने चाहिए. पीएम मोदी कार्यों को बारीकी से देखते हैं. आप लोग समय पर टारगेट पूरा नहीं कर पा रहे हैं. वर्क प्लान बनाकर काम किया जाए. बैठक के दौरान कई एयरपोर्ट से जुड़ी अन्य जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
Also Read: Patna Metro: इस दिन से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, गड़बड़ियां होंगी दूर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










