बिहार से इस राज्य के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, टिकट की परेशानी होगी दूर

Published by : Rani Thakur Updated At : 01 Sep 2025 2:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे बिहार के बरौनी जंक्शन से राजस्थान के सांगरिया तक स्पेशल ट्रेन चलाएगी. ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सांगरिया स्पेशल 20 सितंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक हर शनिवार को चलेगी.

विज्ञापन

Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे बिहार के बरौनी जंक्शन से राजस्थान के सांगरिया तक स्पेशल ट्रेन चलाएगी. ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सांगरिया स्पेशल 20 सितंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक हर शनिवार को चलेगी. इस दौरान ट्रेन कुल 15 फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 05212 सांगरिया-बरौनी 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी. इस दौरान यह भी 15 फेरे लगाएगी.

छठ और दुर्गा पूजा के दौरान होगी सुविधा

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी, खासकर दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों में. रेलवे का कहना है कि इससे कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा सुगम होगी. डिमांड को देखते हुए टिकट IRCTC वेबसाइट या ऐप से बुक करना सही रहेगा.

ट्रेन नंबर 05211: बरौनी से सांगरिया स्पेशल

  • प्रस्थान: बरौनी जंक्शन से हर शनिवार शाम 4:10 बजे.
  • आगमन: सांगरिया अगले दिन सुबह 6:30 बजे.
  • कुल समय: लगभग 26 घंटे 20 मिनट.
  • दूरी: 1,245 किलोमीटर.
  • ट्रेन 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी.

ठहराव

इसके कुल 18 स्टेशन होंगे, जिसमें मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, प्रयागराज आदि प्रमुख हैं. यह ट्रेन सामान्य श्रेणी, स्लीपर और एसी कोचों से लैस होगी.

ट्रेन नंबर 05212: सांगरिया से बरौनी स्पेशल

  • प्रस्थान: सांगरिया से हर रविवार सुबह 5:30 बजे.
  • आगमन: बरौनी अगले दिन सुबह 7:50 बजे.
  • कुल समय: लगभग 26 घंटे 20 मिनट.
  • दूरी: 1,245 किलोमीटर.
  • यह ट्रेन 21 सितंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी.

ठहराव

वहीं, इसके कुल 18 स्टेशन होंगे, जो बरौनी-सांगरिया रूट पर हैं. यह ट्रेन भी यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोचों के साथ दौड़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इन राज्यों को मिलेगा फायदा

त्योहारी सीजन में बिहार से राजस्थान जाने वाले परिवारों की संख्या बढ़ जाती है. इस संख्या को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. रेलवे का कहना है कि इससे पटना, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशनों पर भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

इसे भी पढ़ें: अब फर्राटेदार दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन बाईपास और रिंग रोड से बिहार के इस जिले को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन