त्योहारी सीजन में सफर होगा आसान, बिहार में इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

Published by : Rani Thakur Updated At : 24 Aug 2025 3:25 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Puja Special Train: आगामी दुर्गा पूजा और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बक्सर और किउल के बीच एक विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. यह विशेष ट्रेन सेवा 25 अगस्त से 29 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

Puja Special Train: आगामी दुर्गा पूजा और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बक्सर और किउल के बीच एक विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. यह विशेष ट्रेन सेवा 25 अगस्त से 29 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी. इससे त्योहारों के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी.

सोमवार-शनिवार तक होगा परिचालन

जानकारी के अनुसार इसका परिचालन रविवार को छोड़कर सोमवार से लेकर शनिवार तक रोजाना होगा. इस तरह यात्रियों को सुबह में बक्सर से पटना जाने और शाम को पटना से बक्सर लौटने के लिए एक और ट्रेन मिल गई है. इसे पकड़कर लोग सीधे बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, लखीसराय होते हुए किउल तक बिना ट्रेन बदले जा सकेंगे.

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन संख्या 03208 सुबह 05:40 बजे बक्सर से प्रस्थान करेगी. यात्रा के दौरान यह महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे डुमरांव में 05:53, रघुनाथपुर में 06:07, बिहिया में 06:20 और आरा जंक्शन पर 06:46, दानापुर में सुबह 07:30, पटना जंक्शन पर सुबह 08:10 बजे, राजेंद्रनगर टर्मिनल पर 08:25, पटना साहिब में 08:40, बख्तियारपुर जंक्शन पर 09:35, मोकामा में 10:18 बजे, लखीसराय जंक्शन पर 11:00 बजे होते हुए 11:35 बजे किउल जंक्शन पहुंच जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वापसी का शेड्यूल

वापसी में गाड़ी संख्या 03207 के रूप में किउल जंक्शन से दोपहर 14:40 बजे रवाना होगी. वापसी में यह ट्रेन मोकामा शाम 3:18, बाढ़ में 3:40, बख्तियारपुर जंक्शन पर शाम 4:00 बजे होते हुए पटना जंक्शन पर शाम 5:35 बजे पहुंचेगी. ट्रेन यहां 10 मिनट का लंबा ठहराव लेकर चलेगी. इसके बाद दानापुर शाम 5:58 बजे, आरा जंक्शन शाम 6:43 बजे ठहरते हुए रात को 8:35 बजे बक्सर पहुंचेगी. जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में 18 जनरल कोच और 2 एसएलआरडी कोच सहित कुल 20 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें: अब हाइटेक होगा बिहार का गुप्ता धाम, 12.5 करोड़ में श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन