पीयू : दर्शनशास्त्र विभाग में मनाया गया विश्व दर्शन दिवस
Published by : AMBER MD Updated At : 21 Nov 2025 8:06 PM
विज्ञापन
मानविकी संकाय के डीन प्रो राजेश कुमार सिंह ने ''दार्शनिक परामर्श'' विषय पर विशेष व्याख्यान दिया
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में विश्व दर्शन दिवस मनाया. विभागाध्यक्ष डॉ अमिता जायसवाल ने विद्यार्थियों को विश्व दर्शन दिवस के महत्व की जानकारी दी. मानविकी संकाय के डीन प्रो राजेश कुमार सिंह ने ””दार्शनिक परामर्श”” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया व मनोविज्ञान और दर्शन के पारस्परिक संबंध पर प्रकाश डाला. डॉ विजेता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में डॉ मुकेश चौरसिया भी उपस्थिति रहे. कार्यक्रम में एमए प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










