कैंपस : पीयू : चार अक्तूबर को कबड्डी प्लेयर्स के लिए आयोजित होगा ट्रायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 8:25 PM
चांसलर ट्रॉफी इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल चार अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा
संवाददाता, पटना चांसलर ट्रॉफी इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल चार अक्तूबर को आयोजित किया जायेगा. विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज और विभागों से जुड़े कबड्डी के खिलाड़ियों का ट्रायल आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज में आयोजित किया जायेगा. विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ दीप नारायण कुमार ने बताया कि 15 से 20 अक्तूबर तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में चांसलर ट्रॉफी इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज के प्राचार्यों और विभाग अध्यक्षों से कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आयोजित किये जाने वाले ट्रायल में कबड्डी खिलाड़ियों को भेजने की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










