पीयू : यूजी में एडमिशन के लिए कल जारी होगी थर्ड मेरिट लिस्ट, 30 जून से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
Published by : AMBER MD Updated At : 25 Jun 2025 8:28 PM
विज्ञापन
तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2025-29 में नामांकन के लिए तीसरी मेधा सूची शुक्रवार को जारी की जायेगी. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी. थर्ड मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की एडमिशन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गयी है. तीसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद पेमेंट स्लिप डाउनलोड करेंगे. चयनित उम्मीदवार एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, एलाॅटमेंट लेटर में लिखे गये सभी मूल प्रमाणपत्र व सभी प्रमाणपत्रों की एक सेट छायाप्रति ( स्व अभिप्रमाणित ) और चार पासपोर्ट साइज फोटो लेकर अलॉट किये गये कॉलेज में काउंसेलिंग व नामांकन के लिए निर्धारित तिथि पर पहुंचना अनिवार्य है. विद्यार्थियों को सुबह 10:00 बजे सुबह से चार बजे शाम के बीच उपस्थित रहना अनिवार्य है. चयनित उम्मीदवार द्वारा काउंसेलिंग के लिए संबंधित कॉलेज में निर्धारित कॉउंसेलिंग की तिथि को उपस्थित नहीं होने पर उनके नामांकन की दावेदारी समाप्त कर दी जायेगी. पहली मेधा सूची और दूसरी मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों में अब तक कुल 2913 विद्यार्थियों ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन लिया.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










