पीयू छात्र संघ चुनाव : सेंट्रल पैनल के चार और काउंसिल मेंबर के तीन कैंडिडेट वैलिड

Published by :AMBER MD
Published at :21 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू छात्र संघ चुनाव : सेंट्रल पैनल के चार और काउंसिल मेंबर के तीन कैंडिडेट वैलिड

बैठक में सेंट्रल पैनल के लिए रद्द किये गये छह कैडिंडेट में से चार कैंडिडेट की उम्मीदवारी को ग्रीवांस रिड्रेसल सेल ने वैलिड घोषित किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को ग्रीवांस रिड्रेसल सेल की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सेंट्रल पैनल के लिए रद्द किये गये छह कैडिंडेट में से चार कैंडिडेट की उम्मीदवारी को ग्रीवांस रिड्रेसल सेल ने वैलिड घोषित किया है. वहीं काउंसिल मेंबर के लिए रद्द किये गये 14 कैंडिडेट में से तीन की उम्मीदवारी को वैलिड घोषित किया है. विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को स्क्रूटनी में कुल 20 कैंडिडेट की उम्मीदवारी को इनवैलिड घोषित कर दिया गया था. ग्रीवांस रिड्रेसल सेल की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए जनसुराज समर्थित प्रत्याशी दीवेश दीनू और एनएसयूआइ समर्थित प्रत्याशी मनोरंजन कुमार राजा की चुनाव उम्मीदवारी को वैलिड कर दिया है. वहीं वाइस प्रसिडेंट पद के लिए उम्मीदवार धीरज कुमार और जेनरल सेक्रेटरी पद के लिए एबीवीपी समर्थित अंकित कुमार की उम्मीदवारी को वैलिड घोषित किया है. इसके अलावा कॉलेज काउंसेलर पद के लिए वाणिज्य महाविद्यालय के सत्या प्रकाश, पटना लॉ कॉलेज के सौरव नारायण सिंह और फैकल्टी ऑफ साइंस के शशिकेश ठाकुर की उम्मीदवारी को वैलिड घोषित किया गया है. ग्रिवांस सेल में इनवैलिड किये गये कुल 20 उम्मीदवारों में से 14 ने अपनी उम्मीदवारी वापस करने के लिए अपील की थी. अब सेंट्रल पैनल में कुल 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने बताया कि कुछ उम्मीदवारों ने कुलपति के कार्यालय में अपील दायर की है. अपील पर फैसला 24 मार्च को दोपहर 12 बजे किया जायेगा. इसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची 24 मार्च को शाम छह बजे जारी की जायेगी.

ग्रीवांस सेल की ओर से वैलिड किये गये उम्मीदवार

दीवेश दीनू, अध्यक्ष

मनोरंजन कुमार राजा, अध्यक्ष

धीरज कुमार, वाइस प्रेसिडेंट

अंकित कुमार, जेनरल सेक्रेटरी

सत्य प्रकाश, काउंसिल मेंबर, वाणिज्य महाविद्यालय

सौरव नारायण सिंह, काउंसिल मेंबर, पटना लॉ कॉलेज

शशिकेश ठाकुर, काउंसिल मेंबर, फैकल्टी ऑफ साइंस

ग्रीवांस सेल की ओर से इनवैलिड किये गये उम्मीदवार

मंजीत कुमार, जेनरल सेक्रेटरी

प्रीति कुमारी चुलबुली, काउंसिल मेंबर, पटना सायंस कॉलेज

प्रेम कुमार, काउंसिल मेंबर, पटना कॉलेज

प्रशांत राज, काउंसिल मेंबर, कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट

शुभम कुमार दूबे, काउंसिल मेंबर, वाणिज्य महाविद्यालय

विवेक कुमार, काउंसिल मेंबर, वाणिज्य महाविद्यालय

पंकज कुमार गुप्ता, काउंसिल मेंबर, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन