सीवान में होली से ठीक एक दिन पहले आफत, सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में फैलाया कचरा

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर फैला कचरा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Siwan News: सीवान जिले में सड़क पर अजीबो-गरीब नजारा देखने के लिए मिला. मांगें पूरी नहीं होने से गुस्साए सफाई कर्मियों ने पूरे शहर में कचरा फैला दिया है. होली से ठीक एक दिन पहले सड़क पर कचरा फैलने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं.

विज्ञापन

Siwan News: होली से ठीक एक दिन पहले सीवान जिले में शहर की सड़कों पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मामला नगर परिषद के सफाई कर्मियों से जुड़ा है, जहां बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है.

विज्ञापन

शहर के डीएवी मोड़, आर्य कन्या स्कूल के पास सफाई कर्मियों की ओर से ठेला से कचरा लाकर सड़क पर फेंका जा रहा है. इतना ही नहीं, कचरे को फैलाकर सड़क जाम करने की भी कोशिश की गई, जिससे आने-जाने वाले और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. होली जैसे बड़े पर्व से ठीक पहले इस स्थिति ने प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है.

क्या कहना है सफाई कर्मियों का?

प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों का कहना है कि विभाग की ओर से बकाया भुगतान देने का आश्वासन तो मिला था, लेकिन अब तक उनके खाते में राशि नहीं आई है. उनका साफ कहना है कि जब त्योहार सिर पर है, ऐसे में बिना वेतन के वे अपने परिवार के साथ होली कैसे मनाएं. कर्मियों ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो पूरा शहर कचरे के बीच होली मनाने को मजबूर होगा.

सफाई कर्मियों ने जिला प्रशासन और जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि समय पर भुगतान मिल जाए तो वे तुरंत शहर को फिर से साफ-सुथरा कर देंगे. लेकिन अगर उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन और तेज हो सकता है.

क्या जिला प्रशासन लेगा एक्शन?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन होली से पहले इस नाराजगी को शांत कर पाएगा? क्या सफाई कर्मियों की बकाया राशि जारी होगी या फिर शहर को गंदगी के बीच त्योहार मनाना पड़ेगा? सीवान में लोगों की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं. फिलहाल हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बातचीत और समाधान के जरिए स्थिति को संभाल लिया जाएगा.

Also Read: पूरे बिहार में अभियान शुरू, परिवहन विभाग से आदेश मिलते ही चला बुलडोजर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन