ePaper

बकाया बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, 13 हजार करोड़ की वसूली पर सख्ती

Updated at : 03 Mar 2026 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

If the outstanding bill is not paid, the connection will be disconnected.

Bihar News : बिहार में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है. अब इसे वसूलने के लिए अभियान तेज होने जा रहा है साफ संकेत है. बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की दोनों बिजली कंपनियों साउथ और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन ने 13 हजार करोड़ रुपये के भारी-भरकम बकाये को वसूलने के लिए कमर कस ली है. होली का त्योहार खत्म होते ही पूरे प्रदेश में ‘डिस्कनेक्शन अभियान’ तेज कर दिया जाएगा.

अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन काटने में अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

10 लाख से ज्यादा उपभोक्ता डिफॉल्टर

पोस्टपेड मीटर वाले 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल बकाया है. कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ हैं, वे संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर किस्त में भुगतान की सुविधा ले सकते हैं. लेकिन बिना सूचना और बिना भुगतान के मामलों में सीधे डिस्कनेक्शन की कार्रवाई होगी.

बिजली कंपनियों की सख्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बकाया बिल पर 1.5 प्रतिशत प्रति महीने की दर से ब्याज वसूला जा रहा है. यानी अगर आप बिल जमा करने में देरी करते हैं, तो आपको सालाना 18 प्रतिशत का मोटा ब्याज चुकाना होगा.

कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि 10 लाख से अधिक पोस्टपेड उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने महीनों से भुगतान नहीं किया है कनेक्शन कटने के बाद न केवल आपको पूरा बकाया जमा करना होगा, बल्कि ‘डिस्कनेक्शन’ और ‘री-कनेक्शन’ शुल्क भी अलग से देना होगा, तभी आपके घर की बत्ती दोबारा जलेगी.

किस्तों में पैसे देने की राहत

पैसे की तंगी झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए विभाग ने एक राहत भरा रास्ता भी खुला रखा है. जो उपभोक्ता एकमुश्त (एक साथ) सारा बिल जमा करने में असमर्थ हैं, वे अपने क्षेत्र के विद्युत कार्यपालक अभियंता (EE) के पास आवेदन देकर ‘किस्त’ बंधवा सकते हैं. इसके अलावा, विभाग ने डिस्काउंट का भी लालच दिया है.

अगर आप बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करते हैं, तो 1.5% की छूट मिलेगी. वहीं, ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1% अतिरिक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार तीन महीने पेमेंट करने पर भी विशेष छूट का प्रावधान है.

स्मार्ट प्रीपेड मीटर की होगी स्पेशल जांच

राज्य के 86 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए भी बड़ी अपडेट है. विभाग अब इन मीटरों की सघन जांच शुरू करने जा रहा है. खासकर उन घरों पर नजर रखी जाएगी जहां मीटर बाईपास कर बिजली चोरी की आशंका है. इसके लिए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर पर विशेष मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी.

अगर बिजली की खपत और बिलिंग में अंतर पाया गया, तो 31 मार्च तक बड़ी कार्रवाई की जा सकती है. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की रियायत मिलती रहेगी, लेकिन गड़बड़ी पकड़े जाने पर भारी जुर्माना तय है.

Also Read: बिहार के किसान हो रहे हाईटेक, जानिए कौन सा जिला है सबसे आगे

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन