पीयू : पीजी की रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के तहत होगा नामांकन

Published by : AMBER MD Updated At : 01 Nov 2025 8:10 PM

विज्ञापन

आवेदन 10 नवंबर तक नामांकन पदाधिकारी के पास किया जायेगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय ने पीजी में नियमित और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में रिक्त सीटों पर स्पॉट राउंड के तहत नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन 10 नवंबर तक नामांकन पदाधिकारी के पास किया जायेगा. विश्वविद्यालय ने कहा है कि पीजी स्तरीय पाठ्यक्रम बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, एमएड, पीएमआइआर, एमएस डब्ल्यू, एमसीए, एमजेएमसी, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी, पीजीडीआइएसएम, एमलिस, एलएलएम और स्नातक प्रोग्राम एलएलबी व बीलिस में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए वैसे आवेदक, जिनका नामांकन नहीं हो सका है, वे 10 नवंबर तक विश्वविद्यालय के नामांकन प्रभारी को विवरणी भेजेंगे. ताकि उनके नामांकन शुल्क भुगतान के लिए लिंक एक्टिवेट किया जा सके. नामांकन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन