प्राचार्य व शिक्षक को पीट सोने की चेन छीनी

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 28 Nov 2025 12:18 AM

विज्ञापन

लखनी बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक के साथ मोहल्ले के एक युवक द्वारा गुरुवार की दोपहर गाली-गलौज करने और मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

दानापुर. लखनी बिगहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व शिक्षक के साथ मोहल्ले के एक युवक द्वारा गुरुवार की दोपहर गाली-गलौज करने और मारपीट का मामला सामने आया है. वहीं शिक्षक के गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है. इस संबंध में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने स्थानीय थाने में मोहल्ले के मनोज सिंह के पुत्र लड्डू कुमार के विरूद्ध नामजद लिखित शिकायत की है. घटना के बारे में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निरंजन कुमार ने बताया कि दोपहर स्कूल लड्डू कुमार आया और गाली-गलाैज करते हुए मुझसे अभद्र व्यवहार करने लगा, तो स्कूल में पदस्थापित शारीरिक प्रखंड शिक्षक उमेश सिंह बीचबचाव करने आये तो उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा और उनके गले से सोने की चेन छीन लिया. साथ ही मुझे और उमेश को गोली मारने की धमकी देते हुए स्कूल नहीं आने की चेतावनी दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जी रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन