पूर्णिया में शर्मसार हुई इंसानियत, प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

Updated at : 09 Apr 2026 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar crime News 9 April 2026.

प्रेमी दंपति के साथ मारपीट करता हुआ वार्ड सदस्य

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया. आरोप है कि इस घटना में स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका रही.

विज्ञापन

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कसबा प्रखंड में कानून को ताक पर रखकर एक प्रेमी जोड़े को न केवल खंभे से बांधा गया, बल्कि उनके साथ जानवरों जैसा सुलूक किया गया.

तमाशबीनों की भीड़ जुल्म का वीडियो बनाती रही, लेकिन किसी ने रोकने की कोशिश नहीं हुई.

क्या है मामला?

घटना कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत (वार्ड संख्या 9) की है. जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग दूसरे गांव के युवक के साथ चल रहा था. बीती रात जब दोनों को ग्रामीणों ने बात करते हुए देखा, तो मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया.

आरोप है कि वॉर्ड सदस्य की शह पर ही दोनों को खंभे से बांधा गया और फिर शुरू हुआ बेरहमी से पिटाई का वो दौर जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

रहम की भीख मांगता रहा जोड़ा

युवक और युवती हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं, लेकिन वॉर्ड सदस्य पर खून सवार था. उन्हें न केवल लाठियों से पीटा गया बल्कि गंदी गालियां देकर सरेआम अपमानित किया गया. जनप्रतिनिधि होने के नाते जिसकी जिम्मेदारी कानून की रक्षा करना थी, वही इस अमानवीय सजा का नेतृत्व करता नजर आया. यह घटना समाज में बढ़ते मानसिक दिवालिएपन और कानून के प्रति घटते सम्मान की ओर इशारा करती है.

घंटों तक आरोपियों ने खुद ही घायल प्रेमी जोड़े को कसबा पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी गुस्सा है कि आखिर किस अधिकार से किसी को शारीरिक प्रताड़ना देने की छूट मिली हुई है? रक्षक की भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधि का इस तरह हिंसा में शामिल होना पूरे प्रशासनिक ढांचे पर सवालिया निशान खड़ा करता है.

दोषियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान की जा रही है और वॉर्ड सदस्य की भूमिका की भी जांच हो रही है. पुलिस ने साफ किया है कि इस हिंसा में शामिल हर व्यक्ति पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. रिपोर्ट- अरुण कुमार

Also Read: सहरसा में वैशाली एक्सप्रेस से गिरा युवक, 40 मिनट तड़पता रहा जख्मी, लोग बनाते रहे वीडियो

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन