Prabhat Khabar Samvad: लालू यादव और तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए! प्रभात खबर संवाद में JP Nadda ने साधा निशाना
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Sep 2025 1:23 PM
प्रभात खबर के संवाद कार्यक्रम में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर के संवाद कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लालू यादव के कार्यकाल में बिहार की जो दुर्गति हुई उसे भुलाना नामुमकिन है. मीसा भारती की शादी में जिस तरह से गुंडागर्दी हुई उसे सबने देखा था. इस दौरान उन्होंने NDA सरकार की उपलब्धियां गिनाई.
Prabhat Khabar Samvad: प्रभात खबर के संवाद कार्यक्रम में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि एक दौर था जब बिहार से इंजीनियर और प्रोफेशनल लोग घर लौटने से डरते थे. अपहरण का ऐसा माहौल था कि फिरौती की दरें तय होती थीं. विश्वविद्यालयों में छात्र समय पर परीक्षा न दे पाने की शर्मिंदगी झेलते थे. उस समय के मुख्यमंत्री तक विकास की बात पर कहते थे कि सड़क बन जाएगी तो पुलिस जल्दी पहुंच जाएगी, इसलिए सड़क नहीं बननी चाहिए. पलायन को लेकर लालू प्रसाद यादव का बयान था, “गमछा पहनकर जाता है, सूट पहनकर लौटता है.” उन्होंने पलायन जैसी त्रासदी को भी महिमामंडित करने का प्रयास किया गया.
क्या तेजस्वी यादव ने जनता से माफी मांगी?
जेपी नड्डा ने कहा कि इतने लंबे अंधकारमय शासनकाल के बाद आज तक राजद नेतृत्व ने जनता से माफी तक नहीं मांगी. प्रश्न यह उठता है कि जिसको गलती का एहसास ही न हो, वह बिहार का भविष्य कैसे संवार पाएगा? तेजस्वी यादव को दो बार सरकार चलाने का अवसर मिला, लेकिन उस दौरान स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों में तालमेल की कमी और योजनाओं का ठहराव साफ दिखा.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मोदी-नीतीश युग में हुआ विकास
बीजेपी चीफ ने आगे कहा कि पिछले 20 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई राह पकड़ी है. प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से आज भारत विश्व की पांचवीं से चौथी और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. IMF ने भारत को ब्राइट स्पॉट कहा है और वर्ल्ड बैंक ने भारत की स्थिर वृद्धि की सराहना की है.
जेपी नड्डा ने कहा कि GST सुधारों में बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी की अहम भूमिका रही. अब टैक्स ढांचा सरल होकर दो स्लैब (5% और 18%) पर आ गया हैं डिफेंस क्षेत्र में 3000% वृद्धि दर्ज की गई है और आज 88% गोला-बारूद में आत्मनिर्भरता हासिल की गई है. ब्रह्मोस मिसाइल की उपलब्धि ने भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत की है.
बिहार की उपलब्धियां गिनाईं
जेपी नड्डा ने कहा कि रेलवे में अब तक 144 वंदे भारत ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं, जिनमें 20 बिहार से जुड़ी हैं. 98 आधुनिक स्टेशन बिहार में विकसित हो रहे हैं. पटना एयरपोर्ट पर 12000 करोड़ की लागत से काम जारी है. दरभंगा को पीएम मोदी ने दूसरा AIIMS दिया है. 1264 करोड़ की लागत से बन रहा यह 750 बेड का अस्पताल उत्तर बिहार, दक्षिण बिहार और नेपाल तक को स्वास्थ्य सुविधा देगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










