पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, ऐसा रिकॉर्ड जो अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं बनाया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 29 May 2025 6:40 PM
pm modi bihar visit
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने 50वें दौरे की शुरुआत गुरुवार को पटना से की, जहां उन्होंने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और भव्य रोड शो के ज़रिए जनता से सीधा संवाद स्थापित किया. यह दौरा विकास, राजनीति और सुरक्षा के मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जब पटना एयरपोर्ट पर कदम रखा, तो यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया. यह बतौर प्रधानमंत्री उनका 50वां दौरा था. एक ऐसा रिकॉर्ड जो अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं बनाया. बिहार के विकास और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर पीएम मोदी ने अपने इस दौरे को “विकास के अर्द्धशतक” की संज्ञा दी.
पटना एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने सबसे पहले नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक टर्मिनल से बिहार के हवाई संपर्क को नया आयाम मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला भी वर्चुअली रखी. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस समारोह में मौजूद रहे, जो केंद्र और राज्य के समन्वय का प्रतीक बना.
पटना में पीएम मोदी ने किया भव्य रोड शो
इसके बाद पीएम मोदी ने पटना में एक भव्य रोड शो किया, जो आरण्य भवन से शुरू होकर बीजेपी कार्यालय तक गया. छह किलोमीटर लंबे इस रोड शो में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए सड़कों पर खड़े नजर आए. जगह-जगह बनाए गए 32 स्वागत मंचों से प्रधानमंत्री का अभिवादन किया गया. सुरक्षा के मद्देनजर 3000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे.
बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने 2024 लोकसभा चुनावों के परिणामों से सीख लेते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा की.
शुक्रवार को विक्रमगंज में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
शुक्रवार को प्रधानमंत्री रोहतास जिले के विक्रमगंज जाएंगे, जहां वे कई बड़ी सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद सासाराम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें पांच से सात लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है. यह सभा केवल एक चुनावी कार्यक्रम नहीं बल्कि पीएम मोदी के बिहार प्रेम का भी परिचायक होगी.
सम्राट चौधरी ने 50वीं यात्रा को बताया ऐतिहासिक
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की 50वीं यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “बिहार अब मोदी युग के विकास का केंद्र बन चुका है. यह दौरा बताता है कि प्रधानमंत्री के दिल में बिहार विशेष स्थान रखता है.” मोदी की इस यात्रा को ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक मजबूत राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. पिछली यात्रा में जहां उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था, वहीं इस बार उन्होंने विकास की रफ्तार तेज करने का भरोसा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










