PM Modi: बिहार को फिर सौगात देने आ रहे हैं पीएम मोदी, शिवराज सिंह ने बताया इस बार क्या होगा खास

PM Modi bihar visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (File)
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी आ रहे हैं. इस दिन पीएम बिहार के लोगों को कई सौगात देंगे. पीएम यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसमें लाखों लोग के आने की उम्मीद है.
PM Modi: केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को पटना पहुंचे. पटना में वह ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “विकसित भारत का निर्माण हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और विकसित भारत के लिए विकसित बिहार एनडीए की दोनों सरकार मिलकर बना रही है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनेकों सौगातें दी जा रही है.”
पीएम मोदी बिहार को क्या-क्या सौगात देंगे
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को कई नई सौगात देंगे. उन्होंने कहा, “बिहार के मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी का एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के जरिए 5 लाख 20 हजार नए मकानों का लाभ पीएम आवास योजना के तहत दिया जाएगा. जिसकी कुल लागत 8000 करोड़ रुपये होगी.”
शिवराज सिंह ने कहा कि पिछले साल 7 लाख 90 हजार मकान दिए जा चुके हैं और अब बचे हुए मकानों का वितरण पीएम मोदी के हाथों होगा. उन्होंने बताया कि पंचायती राज दिवस पर एक बड़ा राष्ट्रीय सम्मेलन भी होगा, जिसमें देशभर के चुने हुए प्रतिनिधि शामिल होंगे और कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र
इस साल 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
बिहार सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाओं का बिहार में बेहतरीन तरीके से क्रियान्वयन हो रहा है. उन्होंने बताया कि अब तक 3 लाख से ज्यादा ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, और इस साल 20 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है. केंद्रीय मंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि “सीएम नीतीश के नेतृत्व में सरकार अच्छा काम कर रही है। मैं इसके लिए उन्हें बधाई देता हूं.”
भागलपुर में दी थी 24 हजार करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आये थे. इस दौरान उन्होंने इसमाइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया था. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने बरौनी में दुग्ध उत्पाद संयंत्र का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अपने पिछले दौरे में बिहार को 24 हजार करोड़ की सौगात दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










