Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2025 4:39 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Bhumi: बिहार की नीतीश सरकार ने जमीन मालिकों के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को 31 मार्च से आगे बढ़ाने का फैसला किया था क्योंकि कई जमीन मालिक समय पर इसे जमा नहीं कर पाए थे. आईये जानते हैं सभी रैयत स्वघोषणा पत्र को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कब तक जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों के लिए राहत भरी खबर 1 अप्रैल को आई थी जब राज्य सरकार ने स्वघोषणा पत्र (Self Declaration) जमा करने की आखिरी तारीख को 15 दिन और बढ़ाने का फैसला किया था. पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित थी, लेकिन समय सीमा के भीतर बड़ी संख्या में जमीन मालिक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर पाए थे. इसे ध्यान में रखते हुए नीतीश सरकार ने उन्हें एक और मौका दिया था.

क्या होता है स्वघोषणा पत्र

बिहार में जारी भूमि सर्वेक्षण के काम में प्रक्रिया के तहत सभी जमीन मालिकों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी सरकार को उपलब्ध करानी होती है. इसके लिए प्रत्येक जमीन मालिक को एक स्वघोषणा पत्र (Self Declaration Form) भरना अनिवार्य है. इस फॉर्म में जमीन के स्वामित्व, उसकी सीमाएं और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज किए जाते हैं, ताकि जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां रिकॉर्ड में रहे. इसका उद्देश्य भूमि विवादों को कम करना और जमीन से जुड़ी जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सिर्फ 3 दिन बाकी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन मालिकों के लिए स्वघोषणा पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पहले 31 मार्च तय की गई थी. लेकिन कई जिलों में इस प्रक्रिया की रफ्तार धीमी रहने के कारण सरकार ने समयसीमा बढ़ाकर अब 15 अप्रैल करने का फैसला किया. यह फैसला विशेष रूप से उन जिलों के लिए अहम है, जहां स्वघोषणा पत्र भरने का कार्य अपेक्षा के अनुसार नहीं हो सका था. हालांकि इसका लाभ पूरे बिहार के भूमि स्वामियों को मिलेगा, जिन्हें अब अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी समय पर देने का एक और मौका मिल गया है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध

विभाग के इस फैसले से जमीन मालिकों के पास स्वघोषणा पत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद हैं. इससे प्रक्रिया और भी आसान हो गई है. राज्य सरकार का यह फैसला रैयतों के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि इससे उन्हें अपनी संपत्ति से जुड़ी जानकारी देने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. सरकार द्वारा तय की गई नई समयसीमा के अनुसार, सभी जमीन मालिक 15 अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसका उद्देश्य है कि भविष्य में जमीन से जुड़े किसी भी कानूनी विवाद या परेशानी से लोगों को बचाया जा सके.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन