Bihar Rain Alert: बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2025 2:37 PM
सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम में बदलाव का दौर 15 अप्रैल तक जारी रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 14 अप्रैल तक बिहार के 24 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. आइये जानते हैं IMD ने बिहार के किन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है.
Bihar Rain Alert: बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में 13 से 14 अप्रैल तक बिहार के उत्तर-पूर्व जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.

बिहार के इन जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिले में 13 और 14 अप्रैल को बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बिहार के प्रमुख जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान दर्ज किया गया तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| पटना | 38.1 | 22.5 |
| गया | 37.9 | 21.0 |
| भागलपुर | 36.2 | 20.8 |
| मुजफ्फरपुर | 35.8 | 19.5 |
| मधुबनी | 34.5 | 18.0 |
| बक्सर | 33.0 | 17.5 |
| आरा | 32.8 | 17.0 |
इसे भी पढ़ें: 3000 करोड़ की लागत से बिहार में बनेंगे 700 नए पुल, गांव-गांव तक बिछेगा पुलों का जाल
पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिक क्या बोले
वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि ‘आकाशीय बिजली गिरने में बिहार दूसरे नंबर पर है. बिहार के अलावा दूसरे राज्यों में भी बिजली गिरती है, लेकिन यहां मौतें ज्यादा होती है. लोगों में जागरूकता की कमी है. बिजली किसी भी वक्त गिर सकती है. प्री-मानसून सीजन में इस तरह की घटना होते रहती हैं. ऐसा नहीं है कि ये घटना अचानक से हो गई. मौसम विभाग ने पहले पूर्वानुमान कर रखा था. इस तरह का वेदर अगले 5 दिनों तक आपको देखने को मिलेगा. आज कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना है. उत्तर बिहार, पूर्वी बिहार और पश्चिमी बिहार के अलग-अलग अलर्ट है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










