पवन सिंह ने सीएम नीतीश से की अपील, भोजपुरी में जातिसूचक गानों पर रोक लगाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 May 2022 6:13 PM
भोजपुरी सिने जगत के मशहूर कलाकार भोजपुरी में बन रहे गानों में जातियों का जिक्र किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बिहार सरकार से इसपर रोक लगाने की अपील की है.
भोजपुरी सिनेमा जगत में पावर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खेसारी लाल यादव के साथ हो रहे विवाद के वजह से चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने भोजपुरी में बन रहे गानों में जातियों का जिक्र किए जाने पर आपत्ति जताते हुए बिहार सरकार से इसपर रोक लगाने की अपील की है.
पवन सिंह ने यह भी कहा कि आजकल ऐसे-ऐसे गाने बन रहे है जिसकी वजह से समाज की संस्कृति और अस्मिता पर खराब असर पड़ रहा है. पवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ऐसे गानों को रोकने के लिए कोई कदम उठाने का आग्रह किया है. पवन सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नए कानून बनाने की बात कही है. जिसके जरिए भोजपुरी में बन रहे जातिवादी गाने पर अंकुश लगाया जा सके.
दरअसल पवन सिंह ने अपील करते हुए कहा कि बिहार की संस्कृति में भोजपुरी भाषा का बहुत बड़ा महत्व है. बिहार की पहचान भोजपुरी भाषा है और जिस तरह से हाल के कुछ दिनों में भोजपुरी गानों में जातिवाद का असर देखने को मिल रहा है यह आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं है. लिहाजा इस पर सख्ती बरतने की जरूरत है और कैबिनेट इस पर कोई कड़ा कानून बनाए ताकि इस तरह के गाने समाज में रिलीज ना हो सके और लोगों के बीच द्वेष पैदा ना हो पाए.
Also Read: Bihar News: पटना के गंगा घाट पर सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस, शव को नोचते रहे कुत्ते
इस मामले में बिहार के मंत्री आलोक रंजन झा भी कहते है की इस तरह के गाने समाज के लिए सही नहीं हैं. वहीं, दूसरी तरफ भोजपुरी कलाकारों और इन्हें गाने वाले गायकों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर कलाकार लोग ही इस तरह के जातिसूचक और अश्लील गाने से परहेज करें तो स्वयं ही ऐसे गानों पर रोक लग जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










