पटना स्मार्ट सिटी की ओर बड़ा कदम, अब एक क्लिक पर मिलेंगे पार्षद से लेकर अफसर तक के नंबर, सड़कों व शौचालयों की भी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
patna news

अब एक क्लिक पर मिलेगा वार्ड पार्षद से लेकर अधिकारी का नंबर

Patna News: पटना नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए स्मार्ट ऐप में बड़ा डिजिटल अपडेट किया है. अब एक क्लिक पर वार्ड पार्षद से लेकर अधिकारियों तक के मोबाइल नंबर और जानकारी उपलब्ध होगी. इस सिस्टम से शिकायत दर्ज करना और शहर की सुविधाओं की जानकारी लेना आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट)
राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पटना नगर निगम ने बड़ा डिजिटल अपडेट शुरू किया है. अब नागरिकों को वार्ड पार्षद से लेकर संबंधित अधिकारियों तक की जानकारी सिर्फ एक क्लिक में मिल सकेगी.

मोबाइल ऐप से होगी सीधी शिकायत

नगर निगम के नए अपडेटेड ऐप में “फाइंड योर वार्ड” फीचर जोड़ा गया है. इस पर क्लिक करते ही वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर और इंजीनियर सहित सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हो जाएंगे. साथ ही व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए सीधे शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी दी गई है.

डिजिटल मैप में दिखेगा पूरा वार्ड

नगर निगम ने शहर का डिजिटल मैप तैयार किया है, जिसमें प्रत्येक वार्ड की सीमा लाल रंग से चिन्हित की गई है. नागरिक जूम इन और जूम आउट करके अपने इलाके की पूरी जानकारी देख सकेंगे. इससे वार्ड की सीमा और लोकेशन समझना आसान होगा.

सड़कों, नालों और पार्कों की भी जानकारी

इस सिस्टम के जरिए शहर की सड़कों, नालों, पार्कों, पार्किंग स्थलों और सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी भी उपलब्ध होगी. साथ ही नागरिक अपने नजदीकी निगम कार्यालय और श्मशान घाट की लोकेशन भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगे.

ALSO READ: पटना में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: सिटिजन फीडबैक में पटना देश में तीसरे स्थान पर, बिहार से टॉप-300 में सिर्फ एक शहर

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन