1600 घरों की रोटियों से मिल रहा गौ माताओं को सहारा, पटना में मिसाल बनी रोटी बैंक सेवा
पटना रोटी बैंक सेवा
Patna Roti Bank Service: पटना में रोटी बैंक सेवा के जरिए हर दिन 1600 घरों से रोटियां एकत्र कर वृद्ध और बीमार गौमाताओं को अर्पित की जा रही हैं. श्री गोपी कृष्ण गोआश्रम की यह पहल गोसेवा की मिसाल बन रही है.
पटना से सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट
Patna Roti Bank Service: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर की पहली रोटी गाय के लिए होती है. लेकिन शहरों में गाय नहीं होने की वजह से धीरे-धीरे ये परंपरा खत्म हो रही थी. परंपरा को जीवित रखने और गौ सेवा करने के लिए पटना में श्री गोपी कृष्ण गौ आश्रम द्वारा शुरू की गई रोटी बैंक सेवा अब पटना में गौ सेवा और संवेदना का बड़ा अभियान बन चुकी है. इस पहल के माध्यम से प्रतिदिन करीब 1600 घरों से रोटियां एकत्र कर गौ आश्रम में रह रही वृद्ध और बीमार गौ माताओं को समर्पित की जाती हैं.
सुबह छह बजे शुरू होता है रोटी संग्रह अभियान
दनियांवा स्थित श्री गोपी कृष्ण गौ आश्रम से रोटी बैंक की विशेष गाड़ी हर दिन सुबह 6 बजे रोटी संग्रह के लिए निकलती है. इसकी शुरुआत पटना सिटी के मालसलामी हाजीगंज चौक से होती है.
55 अपार्टमेंट से एकत्र की जाती हैं रोटियां
रोटी बैंक की गाड़ी कुर्जी, बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड, छज्जूबाग, एसपी वर्मा रोड, जमाल रोड, एक्जीबिशन रोड, कदमकुआं, राजेंद्र नगर और कुम्हरार सहित कई इलाकों में पहुंचती है. यहां करीब 55 अपार्टमेंटों से रोटियां एकत्र की जाती हैं.
Patna Roti Bank Service: अपार्टमेंट में लगाए गए हैं रोटी बॉक्स
गौ आश्रम की ओर से विभिन्न अपार्टमेंटों में स्थायी रूप से स्टील के रोटी बॉक्स लगाए गए हैं. स्थानीय लोग अपने घरों से बची हुई रोटियां इन बॉक्सों में डालते हैं, जिन्हें सुबह रोटी बैंक की गाड़ी संग्रह कर गौ आश्रम पहुंचाती है.

वृद्ध और बीमार गौ माताओं की होती है सेवा
श्री गोपी कृष्ण गौ आश्रम में केवल वृद्ध, असहाय और बीमार गौ माताओं को आश्रय दिया जाता है. यहां उनका इलाज और देखभाल माता-पिता के समान की जाती है. इसके साथ ही गोबर से कई उपयोगी गौ उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं.
बिना सरकारी अनुदान के चल रहा गौ सेवा अभियान
संस्था से जुड़े एमपी जैन ने बताया कि गोआश्रम को किसी तरह का सरकारी अनुदान नहीं मिलता और न ही संस्था किसी से चंदा मांगती है. गौ सेवा में आस्था रखने वाले लोग अपनी इच्छा और श्रद्धा से सहयोग करते हैं.
सेवा और संस्कार से लोगों को जोड़ रही पहल
रोटी बैंक सेवा सिर्फ गौ सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, संवेदना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने का काम भी कर रही है. लोगों के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है.
ALSO READ: पटना में बिना फोन और OTP बताए खाते से उड़ गए 2.45 लाख रुपये, साइबर ठगी का नया मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










