पटना में बिना फोन और OTP बताए खाते से उड़ गए 2.45 लाख रुपये, साइबर ठगी का नया मामला

सांकेतिक तस्वीर
Patna Cyber Crime: पटना सिटी में एक व्यक्ति के खाते से बिना फोन कॉल और OTP साझा किए 2.45 लाख रुपये की ठगी हो गई. साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Cyber Crime: पटना सिटी निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया. हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के पास ना तो कोई संदिग्ध फोन आया और ना ही उसने किसी को अपने बैंक खाते की जानकारी या OTP बताया. इसके बावजूद उसके खाते से 2.45 लाख रुपये गायब हो गए.
तीन दिनों में पांच बार निकाली गई रकम
पीड़ित की शिकायत के अनुसार साइबर ठगों ने तीन दिनों के अंदर उसके बैंक खाते से पांच बार में करीब 2.45 लाख रुपये की निकासी कर ली. पीड़ित का खाता वैशाली जिले के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है.
पीड़ित ने नहीं दी थी बैंक की कोई जानकारी
पीड़ित ने साइबर पुलिस को बताया कि घटना से पहले उसके मोबाइल पर किसी तरह का संदिग्ध फोन नहीं आया था. उसने किसी व्यक्ति के साथ बैंक खाता नंबर, OTP या अन्य गोपनीय जानकारी भी साझा नहीं की थी. इसके बाद भी वह साइबर अपराधियों के जाल में फंस गया.
Patna Cyber Crime: साइबर पुलिस ने शुरू की जांच
ठगी की शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब बैंक ट्रांजेक्शन, निकासी के तरीके और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगों तक पहुंचा जा सके.
ALSO READ: पटना में नकली पुलिस बन ज्वेलर्स के स्टाफ से 28 किलो चांदी ठगी, बाइक सवार बदमाश फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










