पटना में मल्टी मॉडल हब के बाहर ऑटो से सवारी बैठाने पर होगी कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

ऑटो चालक संघ के साथ बैठक करते ट्रैफिक डीएसपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Patna traffic: पटना में ट्रैफिक पुलिस ने मल्टी मॉडल हब के बाहर ऑटो से सवारी बैठाने और सड़क किनारे ऑटो खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की है. डीएसपी पौरूष अग्रवाल ने ऑटो चालक संघ के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं.

विज्ञापन

Patna traffic: जीपीओ स्थित मल्टी मॉडल हब के बाहर ऑटो से सवारी बैठाने और सड़क किनारे ऑटो खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस अब सख्त कार्रवाई करेगी. मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी-4 पौरूष अग्रवाल ने मल्टी मॉडल हब का निरीक्षण किया और ऑटो चालक संघ व चालकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश जारी किए.

विज्ञापन

मल्टी मॉडल हब से ही बैठानी और उतारनी होगी सवारी

बैठक के दौरान ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि सभी ऑटो चालक अपनी गाड़ी मल्टी मॉडल हब में ही लगाएं और वहीं से यात्रियों को बैठाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हों. साथ ही यात्रियों को भी मल्टी मॉडल हब में ही उतारें. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि कई ऑटो चालक मल्टी मॉडल हब के बजाय जीपीओ गोलंबर, मीठापुर फ्लाईओवर और अन्य स्थानों से यात्रियों को बैठा रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है. अब ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सड़क पर ऑटो खड़ा करने से लग रहा जाम

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अधिकांश ऑटो चालक अपनी गाड़ियां जीपीओ गोलंबर के आसपास खड़ी कर यात्रियों को बैठाने और उतारने का काम करते हैं. इसके कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से ही मल्टी मॉडल हब का निर्माण कराया गया था, ताकि ऑटो चालक एक निर्धारित स्थान से ही यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. इसके बावजूद कई चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं.

जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर बुद्ध मार्ग में चला विशेष अभियान

आगामी जगन्नाथ रथ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के समीप विशेष अभियान भी चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क की गई कई गाड़ियों को जब्त किया गया और उनका चालान काटा गया. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन