पटना में नकली पुलिस बन ज्वेलर्स के स्टाफ से 28 किलो चांदी ठगी, बाइक सवार बदमाश फरार

Updated:
विज्ञापन
PATNA CRIME

AI द्वरा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में नकली पुलिस बन बदमाशों ने ज्वेलर्स के कर्मचारियों से 28 किलो चांदी के जेवरात ठग लिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Crime: पटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर कोलकाता के एक नामी ज्वेलर्स के कर्मचारियों से 28 किलो चांदी के जेवरात ठग लिए. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कोलकाता से चांदी के जेवर लेकर पटना पहुंचे थे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुमार और रोहित सिंह कोलकाता स्थित खान ज्वेलर्स में काम करते हैं. दोनों कर्मचारी बड़ी मात्रा में चांदी के जेवरात लेकर बस से पटना पहुंचे थे. बैरिया बस स्टैंड उतरने के बाद उन्हें बाकरगंज स्थित श्री ज्वेलर्स जाना था.

कांटी फैक्ट्री रोड पर फर्जी पुलिसकर्मियों ने रोका ऑटो

दोनों कर्मचारियों ने बाकरगंज जाने के लिए एक ऑटो रिजर्व किया था. जैसे ही ऑटो कांटी फैक्ट्री रोड के पास पहुंचा, बाइक सवार दो युवकों ने उसे रुकवा लिया. दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी.

साथी के सैल्यूट से कर्मचारियों को हुआ भरोसा

इसी दौरान एक और युवक वहां पहुंचा और उसने दोनों फर्जी पुलिसकर्मियों को सैल्यूट किया. इस पूरी साजिश के कारण कर्मचारियों को उन पर शक नहीं हुआ और वे उन्हें असली पुलिस अधिकारी समझ बैठे.

Patna Crime: जांच के नाम पर बैग लेकर हुए फरार

फर्जी पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा जांच का हवाला देते हुए उपेंद्र कुमार के पास मौजूद चांदी से भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद उन्होंने दोनों कर्मचारियों को थाने आने के लिए कहा. जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, तीनों बदमाश बाइक से 28 किलो चांदी लेकर फरार हो गए.

एक कर्मचारी के पास बची 33 किलो चांदी

बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुमार के बैग में 28 किलो चांदी के जेवर थे, जबकि उनके साथी रोहित सिंह के पास मौजूद 33 किलो चांदी सुरक्षित बच गई. घटना के बाद दोनों कर्मचारियों ने पुलिस से संपर्क किया.

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

पीड़ित की लिखित शिकायत पर चित्रगुप्त नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

दो बाइक सवार संदिग्धों को किया गया चिन्हित

चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी जांच में दो अलग-अलग बाइक पर सवार संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया गया है. उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है.

ALSO READ: देर रात अचानक पटना सिटी के थानों में पहुंचीं एसपी, लंबित केस में लापरवाही देख भड़कीं, लगाई फटकार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन