मनेर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, डेढ़ लाख रुपये और बाइक की थी मांग

Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या: ससुराल पक्ष पर आरोप

Patna dowry death: मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का गंभीर आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है. मृतका के परिजनों ने पति, सास-ससुर सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Patna dowry death: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के भवानी टोला गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव जला देने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगा है. मृतका के मायके वालों ने पति, सास-ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ मनेर थाना में लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

शादी के बाद से की जा रही थी दहेज की मांग

सारण जिले के कोपा गांव निवासी अमरेंद्र कुमार सिंह ने मनेर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2022 में उनकी पुत्री आरती कुमारी की शादी मनेर के भवानी टोला निवासी हरे कृष्णा सिंह के पुत्र अभय सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक अपाची बाइक और डेढ़ लाख रुपये नकद की मांग कर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे. दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. इस मामले को लेकर पूर्व में पारिवारिक स्तर पर समझौता भी कराया गया था.

तबीयत खराब होने की सूचना के बाद पहुंचे परिजन

मृतका के पिता ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई है. सूचना मिलने के बाद जब वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका. बाद में गांव के लोगों से जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को जला दिया गया.

पति समेत कई लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

मायके पक्ष की शिकायत पर पति, सास-ससुर समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मनेर थाना पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के किसी भी कोने से महज साढ़े 3 घंटे में पहुंचेंगे पटना, बिछ रहा सड़कों का जाल, ये एक्सप्रेस-वे बदल देंगे सफर का अंदाज


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन