पटना के राजीव नगर इलाके में चली गोली, एक की मौत, जानें मामला

Patna Rajeev Nagar Firing: राजधानी पटना के राजीव नगर में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई, जबकि मोतिहारी के रहने वाले दूसरे युवक की छत से गिरने से मौत हो गई. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है.
Patna Rajeev Nagar Firing: बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाना के रोड नंबर 8B में आपसी विवाद में एक युवक को गोली लग गई. एक अन्य व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौत हो गई. मोतिहारी के रहने वाले प्रियेश रंजन की छत से गिरकर मौत हो गई. इसी घटना के दौरान राजू नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई.
घायल अस्पताल में भर्ती
गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में इसे आपसी विवाद का मामला माना जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मौके पर पहुंची FSL की टीम
फिलहाल FSL की टीम ने पूरी घटना स्थल की जांच की है. सिटी एसपी ममता कल्याणी ने जानकारी दी है कि छत पर आखिर क्या हुआ,क्यों गोली मार गई इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस प्रेम प्रसंग एंगल से भी जांच कर रही है,अगल बगल लगे CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती
सैलरी चाहिए तो 20 जुलाई तक करें यह काम, बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने जारी किया निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By परितोष शाही
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










