बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में बीजेपी को देंगे चुनौती

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर वो बीजेपी को चुनौती देंगे. राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नवीन ने इस सीट को छोड़ा था. प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से यह मुकाबला अब दिलचस्प बन जाएगा.
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इसका ऐलान जन सुराज चीफ मनोज भारती ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर रविवार को किया. इससे पहले प्रशांत किशोर ने शनिवार शाम को इस बारे में मंथन किया. इसमें पटना के कई पत्रकार भी मौजूद थे. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस सीट पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी.
हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद नितिन नवीन ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी. अभी नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य हैं. बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग होगी और परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा.
पिछले महीने ही दे दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत
प्रशांत किशोर ने जून में ही इशारा कर दिया था कि अगर उनकी पार्टी जन सुराज उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो वह चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे. तब पीके ने कहा था कि अगर उनके खुद मैदान में उतरने से बीजेपी का यह सबसे मजबूत किला टूट सकता है, तो वह इस चुनौती को स्वीकार करने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने यह भी कहा था कि बांकीपुर सीट पिछले 40 से 45 सालों से बीजेपी का एक अटूट गढ़ रही है.
A post shared by Prabhat Khabar Patna (@prabhat.khabar_patna)
सम्राट चौधरी की पहली बड़ी परीक्षा- पीके
प्रशांत किशोर ने कहा था कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व और बिहार की नई एनडीए सरकार के कामकाज की पहली अग्निपरीक्षा साबित होने वाला है. बीजेपी ने भी तक इस सीट के लिए अपने किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. यह सीट बीजेपी का पारंपरिक गढ़ रही है, इसलिए इसे जीतना पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का बड़ा सवाल बन चुका है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
लास्ट चुनाव में क्या हुआ था
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी के नितिन नवीन को कुल 98299 वोट मिले थे. आरजेडी की रेखा कुमारी 46363 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं. जन सुराज पार्टी की तरफ से वंदना कुमारी मैदान में थीं, जिन्हें केवल 7717 वोट ही मिल पाए थे. इनके अलावा नोटा के पक्ष में 1464 वोट पड़े थे.
आम आदमी पार्टी के पंकज कुमार को 790 वोट और निर्दलीय उम्मीदवार रवि कुमार को 666 वोट मिले थे. बाकी बचे अन्य 7 उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 1586 वोट हासिल हुए थे. 2006 में नितिन ने पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी लगातार बांकीपुर से विधायक चुने गए.
इसे भी पढ़ें: बिहार में स्टेट हाईवे पर लगेगा टोल, 2500 रुपये में अनलिमिटेड सफर, बाइक पर भी लगेगा टैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










