पटना पुलिस का अवैध खनन और रंगदारी गिरोह पर बड़ा वार, छह अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 08 Sep 2025 8:04 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार अपराधियों के साथ पुलिस टीम

Patna police: पटना पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोन तट पर अवैध बालू खनन और रंगदारी वसूली में सक्रिय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की. रविवार देर शाम छापेमारी में छह अपराधी गिरफ्तार किए गए. उनके पास से सेमी ऑटोमैटिक राइफल, पिस्टल, 49 जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है.

विज्ञापन

Patna police, मोनु कुमार मिश्रा,बिहटा: पटना पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोन तटीय इलाके में अवैध बालू खनन और रंगदारी वसूली में सक्रिय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अपराधियों के पास से एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक देशी पिस्टल, 49 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान छोटू कुमार, बिटेश्वर कुमार, सत्याम कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है.सभी आरोपी भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ सरैया और कोइलवर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं.

कार्रवाई करने के बाद लौटती पुलिस की टीम

पुलिस पर फायरिंग, फिर सरेंडर

पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अमनाबाद इलाके में अवैध खनन और रंगदारी की सूचना लगातार मिल रही थी.वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई.
सादे लिबास में पुलिसकर्मी नाव से सोन नदी पार पहुंचे तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया. जवाब में पुलिस ने हवाई फायरिंग की और सरेंडर करने की चेतावनी दी. इसके बाद अपराधियों ने हथियार डाल दिए और उन्हें दबोच लिया गया.

अनीश कुमार गैंग का हाथ

पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कुख्यात अनीश कुमार गैंग से जुड़ा हुआ है. अनीश फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.यह गैंग लंबे समय से सोन नदी के घाटों पर अवैध खनन और नाव से रंगदारी वसूली करता रहा है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पहले भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि 24 अगस्त को भी अमनाबाद इलाके में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था और चार अपराधी पकड़े गए थे.लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.अधिकारियों का कहना है कि सोन तटीय इलाके में सक्रिय अवैध खनन और अपराध के नेटवर्क का पूरी तरह सफाया किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: कांग्रेस के सामने झुके तेजस्वी, RJD समर्थकों का मनोबल तोड़ा, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन