ePaper

Patna News: वीआईपी नेता आनंद मधुकर फरार, नहीं पकड़े गए तो घर की होगी कुर्की जब्ती

Updated at : 05 May 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
File Photo

File Photo

Patna News: मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के नेता आनंद मधुकर के खिलाफ मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगा है. थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. वीआईपी नेता आनंद गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं. नहीं पकड़े गए तो पुलिस की तरफ से कुर्की जब्ती की भी तैयारी है.

विज्ञापन

Patna News: वीआईपी पार्टी के नेता आनंद मधुकर उर्फ बटखारा गिरफ्तारी के डर से फरार हैं. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आनंद की बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी. उन्होंने कहा कि कुर्की जब्ती की भी प्रक्रिया की जाएगी.

गोलीबारी की घटना बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

पटना एसएसपी ने कहा कि बीच शहर में गोलीबारी की घटना बर्दाश्त नहीं की जाती है. इसस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस का तलाशी अभियान जारी है. आनंद मधुकर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी या कुर्की जब्ती की जाएगी.

फायरिंग करने और जमीन कब्जा करने का आरोप

बता दें कि आनंद मधुकर के खिलाफ गांधी मैदान थाना में एक केस किया गया था. यह केस लालजी टोला के रहने वाले विधा भूषण प्रसाद की ओर से किया गया था. उन पर आरोप है कि पड़ोसी सदानंद यादव रास्ता कब्जा करने की फिराक में थे. उसने सहयोगी के तौर पर आनंद मधुकर उर्फ बटखारा, संजय कुमार समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों को बुलाया था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आनंद मधुकर पर महिलाओं संग छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

सभी सभी लाठी, डंडे और देसी कट्टा से लैस थे. इसी दौरान आनंद मधुकर ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद जान से मारने की नीयत से आनंद मधुकर और मृत्युंजय कुमार ने गोलियां चलानी शुरू कर दी. जो गोली बृजमोहन सिन्हा के हाथ में लगी. इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई. घटना की जांच में जुटी गांधी मैदान थाने की पुलिस ने एक आरोपी मंटू को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद आवेदन देने वाले पक्ष की तरफ से विवादित जमीन पर दीवार खड़ी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: पहलगाम हमले पर बिफरे राज्यपाल ने कहा- अब पाकिस्तान के खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन