मंदिरी नाला के पास ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी नाला के पास शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया.

विज्ञापन

Patna News: (शुभम कुमार) पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मंदिरी नाला के पास शनिवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया.

घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

शौच के लिए निकला था मजदूर

मृतक पेशे से मजदूर बताया जा रहा.है. वह गंजी और अंडरवेयर पहने हुए था. जानकारी के अनुसार, युवक सुबह करीब 4:30 बजे शौच के लिए निकला था. इसी दौरान सड़क पार करने या किनारे चलने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला. सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है. गांधी मैदान ट्रैफिक थानेदार ब्रजेश चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी

पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है. इसके लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे, ताकि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ALSO READ: बिहार में अब बदमाशों की खैर नहीं, 428 अपराधियों की संपत्ति जब्त करेगी सरकार, 1433 की हुई है पहचान

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन