पटना के कन्हैया नगर में विशाल पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, चार दिन बाद भी प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 21 May 2026 7:42 PM

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मकान

फुलवारीशरीफ के कन्हैया नगर में एक बड़ा सिमर पेड़ रविंदर दास के घर पर गिर गया, जिससे मकान और बाइक को भारी नुकसान हुआ. कोई आंधी नहीं थी. प्रशासन को सूचना देने के बावजूद चार दिन बाद भी जांच या मुआवजा नहीं मिला, जिससे लोगों में नाराजगी है.

विज्ञापन

Patna News: फुलवारी शरीफ के कन्हैया नगर इलाके में चार दिन पहले एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक विशाल सिमर का पेड़ अचानक रविंदर दास के मकान पर गिर पड़ा. इस घटना से घर को गंभीर नुकसान पहुंचा है, जबकि बाहर खड़ी एक बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय कोई तेज आंधी-पानी नहीं था, इसके बावजूद पेड़ अचानक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. उस समय घर के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

प्रशासन ने नहीं लिया अभी तक संज्ञान

पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को तुरंत दे दी गई थी, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है. साथ ही, आपदा राहत योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि भी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है.

लोगों में है नाराजगी

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है. लोगों ने मांग की है कि प्रभावित गरीब परिवार को जल्द से जल्द आपदा राहत राशि प्रदान की जाए और क्षतिग्रस्त मकान का सरकारी स्तर पर आकलन कर उचित सहायता सुनिश्चित की जाए.

Also Read: बिहार होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन