बिहार होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, सफर से पहले जरूर देखें लिस्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 May 2026 3:32 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Train News: गोरखपुर रेलखंड में डबल लाइन और इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बिहार होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट की गई हैं. रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है.
Bihar Train News: अगर आप आने वाले दिनों में बिहार होकर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इसी वजह से कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का रूट और समय बदल दिया गया है.
रेलवे ने बताया है कि उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच नई लाइन का काम पूरा होने के बाद 8 जून 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) निरीक्षण करेंगे.
कब तक चलेगा रेलवे का काम
रेलवे के मुताबिक 30 मई 2026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, 31 मई से 5 जून तक दूसरा चरण और 6 से 8 जून तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसी कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.
ये स्पेशल ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है. रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट देखिए…
- 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल (30 मई और 6 जून)
- 09041 उधना-जयनगर स्पेशल (30 मई और 6 जून)
- 09042 जयनगर-उधना स्पेशल (1 जून और 8 जून)
- 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (2 जून)
- 05576 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल (4 जून)
कई ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे ने कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी बदल दिया है.
कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस बदले रास्ते से चलेगी
7 जून 2026 को चलने वाली 15655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस अब समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर रूट से चलाई जाएगी.
इस बदलाव के कारण ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर नहीं होगा.
लहेरियासराय
दरभंगा
सीतामढ़ी
रक्सौल
सगौली
बेतिया
नरकटियागंज
कप्तानगंज
लौकहा बाजार स्पेशल का भी बदला रूट
21 मई से 8 जून तक चलने वाली 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल अब सकरी-मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर मार्ग से चलेगी.
इस दौरान ट्रेन इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
शीशो
सीतामढ़ी
रक्सौल
सिकटा
नरकटियागंज
हरिनगर
बगहा
सिसवा बाजार
कप्तानगंज
आनंद विहार-लौकहा बाजार ट्रेन पर भी असर
21 मई से 7 जून तक चलने वाली 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल भी बदले मार्ग से चलेगी. यह ट्रेन अब गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रूट से संचालित होगी. इसके चलते कई स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.
रेलवे ने यात्रियों से की अपील
हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. रेलवे का कहना है कि डबल लाइन बनने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन और बेहतर और तेज हो जाएगा.
Also Read: बिहार में अब हाईवे किनारे चलेगा बुलडोजर, 20 दिन में अवैध ढाबा-होटल और अतिक्रमण हटाने का फरमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










