Patna News:रोजगार मेलों में मिली नौकरी अब रहेगी ‘रेडार’ पर, बन रहा है बड़ा डेटा बैंक

रोजगार मेले में नौकरी पाने वालों का डेटा बेस होगा तैयार
Patna News:अब सिर्फ नौकरी मिलना ही कहानी का अंत नहीं होगा—सरकार यह भी देखेगी कि नौकरी मिली तो टिकी भी या बीच में ‘गायब’ हो गई. पहली बार बिहार में रोजगार मेलों से जुड़े हर नियुक्त अभ्यर्थी का पूरा डेटा ट्रैक किया जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
Patna News:श्रम संसाधन विभाग बिहार में रोजगार मेलों और जॉब फेयर से नौकरी पाने वालों का डिजिटल डेटाबेस तैयार करने जा रहा है. इस डेटाबेस की नियमित समीक्षा होगी, ताकि यह पता चल सके कि नौकरी पाने वाले लोग कितने समय तक काम कर रहे हैं, किस वजह से नौकरी छोड़ रहे हैं या कहीं कंपनियां वादे तोड़कर वेतन और काम की शर्तें बदल तो नहीं रही हैं.
हाल के महीनों में मिली शिकायतों—जैसे वेतन में कटौती और कार्य-शर्तों में बदलाव—के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है.
रोजगार पाने वालों को अफसर रैंडम करेंगे फोन
अब विभाग इन लोगों से फोन कर पूछेंगे कि उन्हें कब रोजगार मिला. रोजगार मिला तो वह अभी नौकरी में है या नहीं अगर नौकरी में नहीं है तो उन्हें कितने दिनों के बाद कंपनी ने बाहर किया. अगर जो कोई नौकरी में होगा तो उनसे पूछा जायेगा कि नियोजन के एवं में कंपनी ने उनसे आर्थिक शोषण तो नहीं किया है.
कंपनी कोई अतिरिक्त राशि की मांग तो नहीं की गयी. साथ ही यह भी जाना जायेगा कि नियोजन के समय कंपनी ने जितनी राशि देने की बात कही थी, उतना वेतन मिल रहा है या नहीं.
1.28 लाख कंपनियों ने कराया है निबंधन
नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर अब तक एक लाख 28 हजार से अधिक कंपनियों ने निबंधन कराया है. जो बिहार के लोगों को अपने यहां रोजगार देगी. आंकड़ों के मुताबिक 2015-16 में मात्र दो कंपनियों मैं ही पंजीकरण कराया था.
2016-17 में 49 कंपनियां 2017-18 में 50 कंपनियां, 2018-19 में 98 कंपनियां, 2019-20 में 775 2020-21 में 757 कंपनियां, 2021- 22 में मात्र 614 कंपनियां, 2022-23 में 39 हजार 599 कंपनिया 2023-24 में 68 हजार 154 कंपनियां, 2024-25 में अप्रैल में 5405 मई में 6699 तो जून में 6190 नई कंपनियों ने निबंधन कराया है.
महाराष्ट्र के लिए सबसे अधिक कंपनियों ने निबंधन कराया
देशभर में अबतक 29 लाख 53 हजार 932 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है. इसमें सबसे अधिक महाराष्ट्र के लिए पांच लाख 26 हजार 817 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है, वहीं आंध प्रदेश के लिए 77 हजार 548, असम के लिए 67 हजार 713, छत्तीसगढ़ के लिए 53 हजार, दिल्ली के लिए 92 हजार 843 गुजरात के लिए एक लाख 72 हजार 49. हरियाणा के लिए 99 हजार 224, कर्नाटक के लिए एक लाख 58 हजार 728, मध्य प्रदेश के लिए एक लाख 52 हजार 849 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है.
Also read: sooryagadha vidhaanasabha: सूर्यगढ़ा,जहाँ शेरशाह की तलवार जीती और आज़ादी की आग भी भड़की
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




