'शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए...', खेसारी बोले- मैथिली को ज्ञान-अनुभव की कमी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2026 4:43 PM
पत्रकारों से बात करते खेसारी
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राजनीति में मर्यादा और भाषा की शालीनता पर जोर देते हुए कहा कि बड़े नेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है.
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने हालिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मामला उस टिप्पणी से जुड़ा है जिसमें गायिका मैथिली ठाकुर की ओर से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के लिए कड़े शब्द कहे गए थे. इस पर खेसारी ने संतुलित लेकिन स्पष्ट टिप्पणी की.
‘कम उम्र में सफलता संतुलन बिगाड़ देती है…’
खेसारी ने कहा कि कम उम्र में बड़ी उपलब्धि मिल जाए तो कई बार व्यक्ति संतुलन खो देता है. अनुभव की कमी में शब्दों का चयन गलत हो सकता है. उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का मतलब इंसानियत छोड़ देना नहीं होता.
उन्होंने यह भी जोड़ा कि शालीनता और मर्यादा जरूरी है. तेजस्वी को उन्होंने बड़े भाई जैसा बताया. लालू प्रसाद को पिता समान कहा. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह किसी कलाकार पर निजी टिप्पणी नहीं करना चाहते.
मनोज तिवारी के तंज पर जवाब
भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मनोज तिवारी के हालिया एल्बम में तंज की चर्चा भी तेज है. इस पर खेसारी ने संयमित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उनका और मनोज तिवारी का व्यक्तिगत रिश्ता है. वह उन्हें बड़े भाई की तरह सम्मान देते हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति में अलग-अलग विचार हो सकते हैं. पर इधर-उधर की बातों से बिहार का भला नहीं होगा.
काजल राघवानी संग काम पर खुलकर बोले
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल में कहा था कि वह फिर से खेसारी के साथ काम करना चाहती हैं. इस पर खेसारी ने सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वह इतने बड़े नहीं हैं कि किसी को मना करें. अगर अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा काम होगा तो साथ काम करेंगे.
‘सम्मान ही मेरी पहचान’
खेसारी ने कहा कि वह विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं. सम्मानजनक भाषा और सकारात्मक सोच में विश्वास रखते हैं. उनके मुताबिक राजनीति हो या कला, समाज को जोड़ने की जरूरत है. छोटे-बड़े की बहस से कोई फायदा नहीं होता.
Also Read: बिहार में अब बर्थ सर्टिफिकेट के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज से पहले ही हो जाएगा काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










