Bihar Bhumi: बिहार के CO का होगा प्रमोशन, DCLR को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए, विजय सिन्हा का ऐलान

Updated:
विज्ञापन

विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम

Bihar Bhumi: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों के लिए कहा, सरकार बात करने के लिए तैयार है लेकिन इससे पहले विभाग के तय लक्ष्य को पूरा करना होगा. इतना ही नहीं, राज्य के CO और DCLR के लिए खास ऐलान भी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा. शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कर्मचारियों के हड़ताल पर कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर बात करने के लिए तैयार है. लेकिन इससे पहले विभाग की तरफ से जो टारगेट सेट किया गया है, उसे पूरा करना होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

31 मार्च तक परिमार्जन से जुड़ा काम निपटाने का आदेश

विजय सिन्हा ने यह भी कहा, विभाग के कर्मचारियों के साथ कल शाम में बैठक हुई थी. कर्मचारियों की प्रमुख मांग ग्रेड पे बढ़ाना है, जिस पर चर्चा हुई. सरकार उनकी मांगों को पूरा करने पर विचार करेगी. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा, 31 मार्च तक परिमार्जन से जुड़े मामलों को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है और इसे हर हाल में पूरा करना है. इस दौरान उन्होंने समय सीमा के अंदर परिमार्जन से जुड़े काम को पूरा करने पर जोर दिया.

अंचलाधिकारियों को लेकर किया गया ऐलान

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अंचलाधिकारियों और DCLR को लेकर खास ऐलान भी किया. उन्होंने कहा, जो अच्छा काम करने वाले अंचलाधिकारी हैं, उन्हें नियम के अनुसार DCLR में प्रमोशन दिया जाएगा. सभी DCLR के साथ भी बैठक हुई थी. इस दौरान जरूरी सुविधाएं देने को लेकर उन्हें आश्वासन दिया गया.

इसके अलावा विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने अधिकारियों को निर्देश दिया. उन्होंने कहा, लंबित मामलों को निर्धारित समय सीमा के अंदर काम खत्म करें और बिना वजह किसी भी मामले को लंबित ना रखें. सभी DCLR कोर्ट के लिए 50-50 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है.

अंचलाधिकारी पर कार्रवाई का किया जिक्र

इस दौरान विजय सिन्हा ने फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर अंचलाधिकारी पर हुई कार्रवाई का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि सुपौल सदर के सीओ प्रिंस राज को बर्खास्त किया गया है. बर्खास्तगी पर कैबिनेट की मुहर भी लगी है. साथ ही उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट वाली शिकायतों को लेकर तेजी से जांच होने की बात भी कही.

अंचल कार्यालय में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

राजस्व एवं भूमि विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने कहा, विभाग की तरफ से सभी अंचल में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा. पटना में इसके लिए कमाड एंड कंट्रोल सिस्टम बनाया गया है. सभी सीओ कार्यालय पर नजर रखी जाएगी. अंचल कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान लोगों के बैठने और पेय जल की व्यवस्था का इंतजाम करने का निर्देश दिया गया.

Also Read: बिहार में मैट्रिक एग्जाम देने जा रही प्रेग्नेंट महिला को ट्रक ने रौंदा, इससे पहले दो लड़कियों ने किया सुसाइड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन