Patna News: PMCH के नए भवन में इस महीने से शुरू होगा इलाज, बनाये जायेंगे 5460 बेड
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Mar 2025 2:57 PM
पीएमसीएच की नई बिल्डिंग
Patna News: पटना में बन रहे वर्ल्ड लेवल पीएमसीएच में मरीजों का सभी आधुनिक तरीकों से इलाज बहुत जल्द होने लगेगा. नए भवन को इस तरह से बनाया जा रहा है कि मरीजों को एक छत के नीचे सब सुविधा मिल जाये.
Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Patna Medical College Hospital) के फर्स्ट फेज की सुविधा मरीजों को इस साल मई से मिलनी शुरू हो जाएगी. हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि आधुनिक उपकरणों को लगाने पर 764.3 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इन पैसों को तीन चरणों में खर्च किया जायेगा. 329.9 करोड़ रुपया फर्स्ट फेज में, 237.4 करोड़ रुपए सेकेंड फेज में और 197 करोड़ रुपए थर्ड फेज में खर्च होंगे. नए भवन का निर्माण कार्य तीन फेज में पूरा होते ही यहां 5460 बेड की सुविधा हो उपलब्ध हो जाएगी. फर्स्ट फेज में 2250 बेड, सेकेंड फेज में 1850 और थर्ड फेज में 1750 बेड की सुविधा होगी.
क्या- क्या सुविधा उपलब्ध होगी
अधीक्षक आईएस ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में दो टावरों में मरीजों के लिए 1050 बेड की व्यवस्था हो रही है. कंस्ट्रक्शन का काम पूरा होने पर 500- 500 बेड की इमरजेंसी और आईसीयू बेड की सुविधा उपलब्ध होगी. भवन निर्माण के बाद यहां 56 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, दो वीआईपी सुइट, 10 डीलक्स रूम, 70 प्राइवेट रूम, मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. फर्स्ट फेज में 27 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर मिल जाएगा.
फर्स्ट फेज कितनी विभागों ने मिलेगी सुविधा
पहले चरण में नवनिर्मित दो टावरों में नौ बड़े विभागों को फिलहाल शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इनमें नेत्र, ईएनटी, पेडिएट्रिक्स, जनरल मेडिसिन, आब्स एंड गाइनी, ओपीडी सर्विसेज, डेंटल और कार्डियोलॉजी ओपीडी आदि शामिल हैं. इमरजेंसी को भी इसी में शुरू करने पर विचार चल रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक छत के नीचे मरीज को मिलेगी सारी सुविधा- अधीक्षक
अधीक्षक आईएस ठाकुर ने बताया कि पीएमसीएच की सुविधाएं बहाल होने के बाद मरीज को एक छत के नीचे सारी सुविधा मिलने लगेगी. किसी भी मरीज को इलाज के लिए पीएमसीएच से बाहर नहीं जाना पड़े.
इसे भी पढ़ें: अमित शाह के दौरे से पहले दिल्ली में जुटेंगे बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता, नड्डा और तावड़े के साथ बनायेंगे खास प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










