अमित शाह के दौरे से पहले दिल्ली में जुटेंगे बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता, नड्डा और तावड़े के साथ बनायेंगे खास प्लान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Mar 2025 8:40 PM
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में लॉ एंड आर्डर और लगातार बढ़ रही क्राइम की घटनाओं के मुद्दे पर विपक्ष सत्ताधारी गठबंधन पर हमलावर है. चुनावी वर्ष में जनता के बीच इस वजह से नकारात्मक संदेश जा रहा है.
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए के नेताओं की एक बैठक होने वाली है. यह बैठक 26 तारीख को दिल्ली में शाम 7 बजे भाजपा नेता संजय जायसवाल के आवास पर बुलाई गई है. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे. इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे नैरेटिव को काटने पर विचार- विमर्श किया जायेगा.
लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा के शीर्ष नेता इस बैठक के माध्यम से चुनावी दिशा-निर्देश देंगे और बिहार में एनडीए के चुनावी प्रचार को गति देने की योजना बनाएंगे. इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. सभी की नजर अब इस बैठक पर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं, जो आगामी बिहार चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं.
सीएम नीतीश ही होंगे फेस
इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव पर एनडीए का कहना है कि इस बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़ा जाएगा. हाल ही में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और जाहिर है कि हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. इसलिए किसी को मन में कोई शंका नहीं रखनी चाहिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जेपी नड्डा के जाने के बाद आयेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 मार्च को बिहार आयेंगे. अमित शाह पटना पहुंचने के बाद प्रदेश बीजेपी ऑफिस में आयोजित पार्टी की मीटिंग में हिस्सा लेंगे. इस मीटिंग में बीजेपी के सभी एमपी, विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे. इसके बाद 30 मार्च को वह गोपालगंज जिले में एक रैली में हिस्सा लेंगे. इस रैली में 1 लाख लोगों के आने की उम्मीद बीजेपी नेता लगा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Siwan News: 13 लड़की फरार होने के मामले में डीएम का बड़ा एक्शन, तीन निलंबित और दो दलों का हुआ गठन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










