ePaper

Patna News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, गर्दन में गोली मारकर की आत्महत्या

Updated at : 15 Jun 2021 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खत्म कर ली अपनी जिंदगी, गर्दन में गोली मारकर की आत्महत्या

राजधानी पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. पति पत्नी का आपसी कलह इस हद तक पहुंच गया कि सुसाइड की नौबत आ गई. ऐसा ही एक मामला पटना से सामने आया है जिसमें पति-पत्नी के विवाद में पति ने खुद को गोली मारकर अपने जिंदगी की इहलीला समाप्त कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.

पटना के बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान में एक दंपति के बीच विवाद छिड़ा. ये कलह दोनों के लिए बेहद भारी पड़ा. विवाद के बाद पति ने अपने गर्दन में गोली मार ली. गोली लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान नालंदा जिला के हिलसा निवासी स्कंद नंदन त्रिपाठी उर्फ गोलू के रूप में हुई है. वो राजीव नंदन त्रिपाठी के पुत्र बताए जाते हैं.

स्कंद नंदन त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ बायपास थाना इलाके के गौरैया स्थान में महावीर नर्सिंग होम के मकान में किराए में रहते थे. मंगलवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने गर्दन में गोली मारकर सुसाइड कर लिया. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों को इस बारे में भनक लगी तो इसकी सूचना पटना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

Also Read: Unlock 2.0 Bihar: बिहार में अब शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, नियमों में हुए और बदलाव, सीएम नीतीश ने किया ऐलान

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पुलिस ने मौके पर से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को युवक के नशा सेवन और अक्सर पत्नी से झगड़ने की बात सामने आई है.बताया जा रहा है कि मृतक युवक स्कंद नंदन त्रिपाठी लव मैरिज शादी कर किराए के मकान में गौरैया स्थान बेगमपुर में रहता था

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन