बिहार के इतने हेल्थ सेंटर को बनाया जाएगा हाईटेक, जुड़ेंगे नए सॉफ्टवेयर, ऐसे होगा मरीजों को फायदा…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jul 2025 12:37 PM
Urban Health Center (सांकेतिक तस्वीर)
Patna News: राजधानी पटना के 26 शहरी स्वास्थ्य केंद्र को हाईटेक बनाने की योजना बनाई गई है. इस काम को 2 चरणों में पूरा किया जाएगा. इसे लेकर नए सॉफ्टवेयर लगाए जायेंगे. जहां, मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.
Patna News: बिहार के 26 शहरी स्वास्थ्य केंद्र को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. शहरी आबादी और स्लम में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए राजधानी पटना में संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक करने की योजना बनाई गई है. इन्हें अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर (यूपीएचसी) भी कहते हैं. राजधानी पटना के शहरी इलाकों में करीब 26 हेल्थ सेंटर है. दो चरणों में स्वास्थ्य केंद्रों को हाइटेक करने की तैयारी की गई है. इनमें से पहले चरण में 15 केंद्रों को हाईटेक करने की तैयारी की जायेगी. इन स्वास्थ्य केंद्रों पर कंप्यूटर लगाये जायेंगे, जहां मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जायेगा.
एचएमएस सॉफ्टवेयर की ली जायेगी मदद
वही, ओपीडी पर्चा आधार कार्ड के आधार पर तैयार होगा. पर्चे में मरीज का पता रहेगा. जांच और रिपोर्ट भी पर्चे पर ही रहेगी. खास बात तो यह है कि, इस पर्चे की सूचनाओं को मरीज अपने मोबाइल फोन पर भी देख सकेंगे. जानकारों के अनुसार, इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग एचएमएस सॉफ्टवेयर की मदद ली जायेगी. बताया जा रहा है कि, यह सॉफ्टवेयर प्रदेश के कई जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में भी संचालित हो रहा है. सूत्रों की माने तो, आने वाले दिनों में प्राइमरी हेल्थ सेंटर भी इससे जुड़ेंगे, जिससे मरीजों को हर जगह कागज ले जाने की जरूरत नहीं होगी.
सामान्य बीमारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल
सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाईटेक किया जा रहा है, ताकि सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एनएमसीएच और पटना एम्स जैसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें. इसके लिए सभी आवश्यक उपाय प्राइमरी हेल्थ सेंटर पर किये जायेंगे. अर्बन पीएचसी के ऑनलाइन होने के बाद भविष्य में मरीजों को जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन सिस्टम से मदद मिल जायेगी. उन्होंने बताया कि, इन चिकित्सा केंद्रों पर मूलभूत संसाधनों की कमी थी उन्हें पूरा कर लिया गया है और नई सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है. सिविल सर्जन ने कहा कि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर गैप एनालिसिस किया जा रहा है. जिस चीज की कमी है, उसका प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










