Nowcast Bihar: बिहार के इन जिलों में अगले 3 घंटे में भारी बारिश के साथ गिरेगी बिजली, मानसून पर बड़ा अपडेट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jul 2025 11:58 AM

विज्ञापन

Rajasthan Heavy Rain Alert

Nowcast Bihar: बिहार में अगले तीन घंटे के अंदर गया और औरंगाबाद जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इधर, बिहार में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो रही. लेकिन, ज्यादातर जगहों पर सिर्फ काले बादल बनकर रह जा रहे. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, राज्य में मानूसन एक बार फिर से 16 जुलाई से एक्टिव होगा.

विज्ञापन

Nowcast Bihar: बिहार में पिछले दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब एक्टिव हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटे में गया और औरंगाबाद में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए गया और औरंगाबाद में मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने और सतर्क रहने की अपील की गई है.

16 से फिर एक्टिव होगा मानसून

बिहार के जिलों में इन दिनों मानसून सुस्त पड़ गया है. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही तो वहीं, कई जगहों पर उमस वाली गर्मी लोगों को झेलनी पड़ रही है. मानसून के कमजोर पड़ने से किसान भी मायूस हो रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, बिहार में एक बार फिर से मानसून एक्टिव होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जुलाई से बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो सकेगा. इसके बाद से 20 जुलाई से राज्य में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

नेपाल में बारिश से बिहार में आफत

आज की बात करें तो, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया. उन 6 जिलों में जमुई, बांका, औरंगाबाद, गया, रोहतास और नवादा जिला शामिल है. इधर, मौसम विभाग की माने तो, बिहार के जहानाबाद, बक्सर, पटना, औरंगाबाद, अरवल, वैशाली और भोजपुर के साथ-साथ अन्य 20 जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम बारिश हुई. हालांकि, नेपाल में हो रही झमाझम बारिश का असर बिहार की नदियों पर देखने के लिए मिल रहा है. दरअसल, बिहार की कई नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है. जिसके कारण बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है.

पटना-गोपालगंज में गंगा नदी का जलस्तर

पटना में गंगा नदी की बात करें तो, दीघा घाट पर गंगा नदी का जलस्तर 24 घंटे में बढ़कर 22 सेमी और गांधी घाट पर 21 सेमी तक बढ़ गया है. इधर, गोपालगंज के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. जिसके कारण पानी फैलने लगा है. इधर, पिछले 24 घंटे में पटना और औरंगाबाद में हुई बारिश के बाद लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली.

Also Read: बिहार में कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर ईओयू की रेड, मचा हड़कंप

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन