बिहार में कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर ईओयू की रेड, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
EOU raids 3 locations of executive engineer in Bihar

छापेमारी की तस्वीर

Bihar News: बिहार में एक बार फिर आर्थिक अपराध इकाई की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई. कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ बताया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: (अनुज शर्मा) इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आर्थिक अपराध इकाई ने कड़ा एक्शन लेते हुए कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. सुबह-सुबह इस बड़ी कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है. वहीं, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में होने की बात कही जा रही है.

ईओयू ने 3 ठिकानों पर मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, सत्यापन के बाद बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने 3 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पटना, सीतामढ़ी और सहरसा जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी हो रही है.

कोर्ट से आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार सहरसा जिले में कार्यरत हैं. कोर्ट से आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई ईओयू क��� ओर से की गई. कोर्ट से प्राप्त तलाशी वारंट के आधार पर गुरुवार सुबह पटना, सीतामढ़ी और सहरसा में प्रमोद कुमार के फ्लैट, पुश्तैनी मकान और एक निर्माणाधीन परिसर सहित तीन ठिकानों पर एकसाथ रेड शुरू की. सूत्रों के मुताबिक अब तक की छानबीन में करोड़ों की चल-अचल संपत्तियों, कई बैंकों में अकाउंट्स, और सोने-हीरे के आभूषणों का सुराग मिला है.

ईओयू अधिकारियों ने क्या बताया ?

ईओयू सूत्रों के अनुसार प्रमोद कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का यह प्रतिशत हाल के वर्षों में किसी अभियंता के खिलाफ दर्ज मामलों में सबसे अधिक है. प्रारंभिक रिपोर्ट में प्रमोद कुमार की घोषित आमदनी के मुकाबले उनकी संपत्ति में बेहिसाब असमानता सामने आई है, जिसकी पुष्टि विस्तृत फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट से भी हुई है. ईओयू अधिकारियों ने बताया कि, रेड पूरी होने के बाद विस्तृत इन्वेंट्री और जब्ती सूची सार्वजनिक की जाएगी. वहीं, यह भी संभव है कि, प्रमोद कुमार से आज ही पूछताछ शुरू की जाए.

पृष्ठभूमि में चल रहा था निगरानी

बताया जा रहा है कि, प्रमोद कुमार पिछले कुछ वर्षों से BSEIDC में प्रमुख योजनाओं के टेंडर और बिल भुगतान से जुड़े मामलों को देख रहे थे. इसी दौरान इनकी आय और जीवनशैली को लेकर अधिकारियों को संदेह हुआ था. EOU की यह कार्रवाई बिहार में निर्माण से जुड़े इंजीनियरों की संपत्ति पर निगरानी को लेकर एक बड़ा संकेत मानी जा रही है. वहीं, यह मामला आगे कई और इंजीनियरों की जांच का आधार भी बन सकता है.

Also Read: Bihar Bhumi: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का फरमान, भू-अर्जन कार्यालयों के कैश बुक और बैंक खातों की होगी जांच

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन