गोली मारकर वृद्ध की हत्या, खेत में फेंका शव
Patna News: पटना सिटी के दीदारगंज क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
Patna News: पटना सिटी के दीदारगंज क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.
Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट) पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनामा खानपुर गांव में बदमाशों ने 60 वर्षीय रामप्रवेश नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही दीदारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वारदात स्थल पर फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार और थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.
हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया गया है. मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है.
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, हर एंगल से जांच
अपराधियों की तलाश में पुलिस गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक की किसी से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद गोली चलने की आवाज सुनी गई. ग्रामीण जब खेत की ओर पहुंचे तो रामप्रवेश का शव पड़ा मिला.
दो दिनों में दूसरी हत्या से दहशत
दीदारगंज थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है.
परिजनों के बयान का इंतजार
डीएसपी ने बताया कि परिवार की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ: छपरा में नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, दहेज का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










