12वीं में कम अंक पाने वाले छात्रों के लिए टेली काउंसलिंग शुरू, छात्रों को तनाव और करियर संबंधी समस्याओं में मिलेगी मदद

Published by : karunatiwari Updated At : 19 May 2026 10:11 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले या अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों के लिए टेली काउंसलिंग सेवा शुरू की है.

विज्ञापन

Patna News:(अम्बर की रिपोर्ट) सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने वाले या अपेक्षित परिणाम न पाने वाले विद्यार्थियों के लिए टेली काउंसलिंग सेवा शुरू की है. इस पहल के तहत छात्र अपनी शैक्षणिक समस्याओं और करियर से जुड़ी उलझनों का समाधान विशेषज्ञ काउंसलरों से प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, जो छात्र अपने करियर को लेकर असमंजस में हैं, वे भी इस सेवा का लाभ लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी टेली काउंसलिंग सेवा

सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह टेली काउंसलिंग सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर 1800118004 जारी किया गया है. इस व्यवस्था में देशभर के 100 से अधिक काउंसलरों को जोड़ा गया है, जो छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और करियर संबंधी सहायता प्रदान करेंगे.

छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने की पहल

सीबीएसई हर वर्ष परीक्षा से पहले और परिणाम जारी होने के बाद दो चरणों में टेली काउंसलिंग की सुविधा प्रदान करता है. इसका उद्देश्य छात्रों को मानसिक तनाव से दूर रखना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है. बोर्ड का मानना है कि परीक्षा परिणाम के बाद कई छात्र मानसिक दबाव में आ जाते हैं, ऐसे में यह सेवा उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता और करियर काउंसलिंग उपलब्ध कराती है.

ALSO READ:

विज्ञापन
karunatiwari

लेखक के बारे में

By karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन