Patna News: नगर निगम ने पुलिसकर्मियों के बैरक पर चलाया बुल्डोजर, अब जमीन पर चादर बिछाकर सोने के मजबूर सिपाही

Updated:
विज्ञापन
Patna News: नगर निगम ने पुलिसकर्मियों के बैरक पर चलाया बुल्डोजर, अब जमीन पर चादर बिछाकर सोने के मजबूर सिपाही

Patna News: पटना में अतिक्रमण के नाम पर सिपाहियों की झोंपड़ियां उखाड़ दी गयी है. आनन-फानन में ड्यूटी से पहुंचे सिपाहियों ने अपने अपने सामान को बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया. अब सिपाही ड्यूटी से थक-हारकर आने के बाद फर्श पर इधर-उधर चादर बिछा कर आराम कर रहे हैं.

विज्ञापन

शुभम/ Patna News. न्यू पुलिस लाइन में चलाये गये अतिक्रमण अभियान में कई सिपाहियों की झोंपड़ियां उखड़ गयीं. काम से थके-हारे सिपाही जब आराम करने अपने-अपने झोंपड़ीनुमा बैरक के पास पहुंचे, तो वहां का नजारा देख सभी दंग रह गये. सामान के साथ पूरी झोंपड़ी उखड़ी हुई थी. आनन-फानन में सिपाहियों ने अपने सामान को बाहर निकाला और बारिश से बचा कर दूसरे के बैरक में रख दिया. शुक्रवार को प्रभात खबर संवाददाता न्यू पुलिस लाइन के सिपाहियों की समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे. हालत यह है कि सिपाही थक-हारकर आते और निर्माणाधीन बिल्डिंग के फर्श पर इधर-उधर चादर बिछा कर आराम कर रहे हैं. नाम न छापने की शर्त पर सभी ने अपनी समस्याएं बतायीं. कहा-अब तक बैरक नहीं बना है. न्यू पुलिस लाइन में अतिक्रमण कहां से हो गया. सिपाहियों को रहने के लिए बैरक नहीं दिया गया है, तो 20 से 25 हजार रुपये लगा कर झोंपड़ी बना कर रह रहे हैं, तो इसमें गलत क्या है. इसे भी उखाड़ दिया गया.

अतिक्रमण अभियान के दौरान की तस्वीर

शौचालय में खाना, पीना और सोना… तस्वीर लेने से कर दिया मना

दिनभर कड़ी धूप और बारिश में ड्यूटी के बाद पटना पुलिस के सिपाही शौचालय में सोने को मजबूर हैं. रहना, खाना, पीना और सोना वहीं कर रहे हैं. संवाददाता ने तस्वीर खींचने की बात कही, तो सिपाहियों ने यह कह कर मना कर दिया कि इस जगह को भी खाली करा दिया जायेगा. सिपाहियों ने कहा कि कहने को न्यू पुलिस लाइन है, लेकिन इसके अंदर पुलिसकर्मी कैसे रह रहे हैं. किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इससे किसी को कोई मतलब नहीं. अधिकारियों के लिए तुरंत चैंबर, आवास आदि की सुविधाएं मिल जाती हैं. सिपाहियों को वर्षों से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

अतिक्रमण अभियान

आरोप: अधिकारी के अतिक्रमण पर नजर नहीं, सिपाहियों को किया टारगेट

न्यू पुलिस लाइन में मौजूद कई सिपाहियों ने बताया कि नगर निगम के अतिक्रमण अभियान में शामिल कर्मियों ने केवल सिपाहियों को टारगेट किया है. अधिकारियों के आवास व उनके कार्यालय के पास अतिक्रमण है. कैंपस के अंदर बनी हुई झोंपड़पट्टी को उखाड़ दिया गया. बाउंड्री को तोड़ दिया गया. ये कहां से अतिक्रमण था.

अतिक्रमण अभियान के बाद की तस्वीर

एसपी एडमिन की देखरेख में उखाड़ी गयीं झोंपड़ियां

बीते 29 और 30 अप्रैल को न्यू पुलिस लाइन में जिला प्रशासन के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. टीम को लीड कर रहे नगर निगम की ओर से पंकज झा ने बताया कि एसपी एडमिन की देखरेख में अभियान चलाया गया है. उन्होंने एक अधिकारी को नियुक्त किया था. वह जहां-जहां कह रहे थे, उसे उखाड़ा जा रहा था. कोई भी झोंपड़ी अपने मन से नहीं हटायी गयी है.

Also Read: Caste Census: सीएम नीतीश की जिद रंग लाई! केंद्र का ऐतिहासिक फैसला, विपक्ष का श्रेय लेने का नाटक फेल

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन