पटना में सुबह-सुबह युवक को गोलियों से भूना, बदमाशों ने 6 गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Updated at : 18 May 2025 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

पटना में दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भूनकर बदमाश भाग गए. अगमकुआं थाना क्षेत्र में सुबह 5 बजे एक युवक को आधा दर्जन गोली मारकर बदमाश फरार हुए. मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है.

विज्ञापन

पटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. रविवार को पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र में धनुकी मोड के पास अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. लोगों की नजर खून से लथपथ युवक पर गयी तो पुलिस को सूचना दी गयी. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में भी जुटी है.

अहले सुबह गोलियों से भूना

रविवार की सुबह 5 बजे अपराधियों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. लोगों की नजर जब खून से लथपथ युवक पर गयी तो इसकी सूचना फौरन पुलिस को उन्होंने दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में पड़े युवक को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया.

ALSO READ: गया में आंधी-पानी के दौरान दीवार ढहने से दो लोगों की मौत, ठनका गिरने से मजदूर की गयी जान

आधा दर्जन खोखा बरामद

इस घटना को लेकर एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि मृतक की पहचान नही हो सकी है. घटनास्थल पर आधा दर्जन खोखा बरामद हुआ है. मामले की जांच-पड़ताल के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

संदिग्ध हालत में एक ऑटो पुलिस को मिला

पुलिस की मानें तो संदिग्ध अवस्था में एक ऑटो मिला है. इसको लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन